CG- आचार संहिता लागू BREAKING: विधानसभा उपचुनाव अपडेट.... आदर्श आचार संहिता प्रभावशील.... उप निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा.... 12 अप्रैल को वोटिंग.... इस तारीख को परिणाम.... निर्वाचन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम.... देखिए.......

Election Commission of India has announced the program of bye-election for the assembly

CG- आचार संहिता लागू BREAKING: विधानसभा उपचुनाव अपडेट.... आदर्श आचार संहिता प्रभावशील.... उप निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा.... 12 अप्रैल को वोटिंग.... इस तारीख को परिणाम.... निर्वाचन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम.... देखिए.......

...

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ के लिए उप निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। खैरागढ़ विधानसभा की सीट अनारक्षित है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिला राजनांदगाँव, जिसके अंतर्गत खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र शामिल है, में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील कर दी गई है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक - 73, खैरागढ़ में कार्यक्रम के अनुसार उप- निर्वाचन कार्य संपन्न कराए जाएंगे।

निर्वाचन कार्य                                                                 निर्धारित तिथि 

अधिसूचना का प्रकाशन                                         17 मार्च 2022 गुरुवार                      

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि                       24 मार्च 2022 गुरुवार                                           

नामांकन पत्रों की संवीक्षा                                    25 मार्च 2022 शुक्रवार                        

नाम वापसी की तिथि                                          28 मार्च 2022 सोमवार                      

मतदान की तिथि                                                12 अप्रैल 2022 मंगलवार              

मतगणना की तिथि                                       16 अप्रैल 2022 शनिवार            

तिथि जिसके पूर्व निर्वाचन संपन्न होगा                      18 अप्रैल 2022 सोमवार                           


   
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक -73, खैरागढ़ में 283 मूल मतदान केंद्र हैं, जिनमे से 34 शहरी क्षेत्र में एवं 249 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। सहायक मतदान केन्द्रों की संख्या 08 है। इस प्रकार कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 291 है। कुल 245 पोलिंग स्टेशन लोकेशन हैं, जिनमें से 18 शहरी क्षेत्र में एवं 227 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देश अनुसार मतदान केंद्र में अधिकतम मतदाताओं की संख्या को 1250 तक सीमित किया गया है।

 
विधानसभा क्षेत्र मे 1250 से अधिक मतदाता वाले 08 मतदान केंद्र हैं, जहां पर सहायक मतदान केंद्र बनाया गया है। 9. विधानसभा क्षेत्र में 54 अतिसंवेदनशील, 86 राजनैतिक संवेदनशील तथा 10 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। विधानसभा निर्वाचन-2018 के दौरान इस निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या 277 थी। दिनांक 01.01.2022 को अर्हता तिथि मानते हुए तैयार एवं दिनांक 05.01.2022 को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में दर्ज मतदाता और सतत अद्यतीकरण के दौरान जुड़े मतदाता इस निर्वाचन में मतदान कर सकेंगे। 

निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के बाद वर्तमान में सतत अद्यतीकरण की प्रक्रिया जारी है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73, खैरागढ़ हेतु उप निर्वाचन के लिए तैयार की जाने वाली निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज करने की कार्यवाही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर पर नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि तक की जाएगी, परंतु इसके लिए आवेदक को निर्धारित समय पूर्व आवेदन करना होगा. दिनांक 05.01.2022 को निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की स्थिति में निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,11,879 है जिनमें से 1,06,434 पुरुष मतदाता, 1.05,445 महिला मतदाता थे।


निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के पश्चात सतत अद्यतिकरण के दौरान कुल 419 नाम शामिल किए गए हैं तथा 758 नाम विलोपित किए गए हैं। वर्तमान स्थिति में निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,11,540 है। जिनमें से 1,06290 पुरुष मतदाता, 1,05250 महिला मतदाता है। 7. विधानसभा का EP Ratio- 62.28 एवं Gender Ratio 991 है। विधानसभा निर्वाचन-2018 के दौरान कुल मतदाताओं की संख्या 2.01.701 थी। इस प्रकार मतदाताओं की संख्या में 9839 की वृद्धि हुई है। चिन्हांकित दिव्यांग (PwD) मतदाताओं की संख्या 690 है। कुल मतदाताओं में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 3712 है, जिनमें 2398 पुरूष, 1314 महिलाएं है। 

80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 1630 है, जिनमें 609 पुरुष एवं 1021 महिलाएं हैं। 12. सेवा मतदाताओं की संख्या 90 है, जिनमें 89 पुरूष.01 महिला मतदाता है। सभी सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक ( ETPBMS) माध्यम से डाक मतपत्र जारी किए जाएंगे। विधानसभा निर्वाचन 2018 में इस विधानसभा क्षेत्र में 84.31% मतदान हुआ था, जबकि विधानसभा निर्वाचन 2013 में इस विधानसभा क्षेत्र मे 84.08% मतदान हुआ था। लोकसभा निर्वाचन 2019 में इस विधानसभा क्षेत्र मे 78.27% मतदान हुआ था।