साईं टेऊँराम के सत्संग में भक्तों ने भजनों का लिया आनन्द

साईं टेऊँराम के सत्संग में भक्तों ने भजनों का लिया आनन्द

भीलवाड़ा। शहर के शास्त्रीनगर क्षेत्र में स्थित पुराना हाउसिंग बोर्ड पार्क के पास साई टेऊँ राम के भजनों का भक्तों ने नृत्य कर आनन्द लिया। प्रेम प्रकाश आश्रम ब्यावर के संत श्री शंभु लाल द्वारा भजन कीर्तन हुआ। संत शंभु लाल ने सनातन धर्म की महिमा के बारे में भक्तों को ज्ञान दिया।व संत ने भक्तों को कहा कि अगर कोई मंदिर में नही जा सकते होतो मन रूपी मंदिर में भगवान का स्मरण करो। ईश्वर रूपी कृपा उनके ऊपर सदैव रहती है जो अपने पूर्वजों को याद रखते है। संत झामन दास ने आरती ने भी सत्संग किया। समाज सेवी किशोर लखवानी ने बताया कि कार्यक्रम के अंत मे पुष्प होली के संग फागोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम में परमानंद गुरनानी, सतपाल गांधी, किशोर गुरनानी, कन्हैया लाल रामवानी, राजकुमार गुरनानी, चेलाराम लखुजा, सुभाष गुरनानी, हरिकृष्ण तहलानी, राजेंद्र हेमनानी, वीरूमल पुरसानी, शोभराज बहरवानी,भगवान मैठाणी, गिरीश गांधी, हीरालाल गुरनानी, पुरषोत्तम परियानी, नवीन गुरनानी, जयराम गुरनानी, मनोज रामचंदानी आदि उपस्थित थे।