CG - 3 की मौत BREAKING : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर, ऐसे हुए हादसे के शिकार.....
जिले से बड़ी खबर सामने आई है। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। ये पूरा मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है।




मुंगेली। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। ये पूरा मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, पथरिया रोड पर चार लोग लाइट झालर लगाने का काम कर रहे थे। इसके लिए लिफ्टर सीढ़ी लेकर पैदल ही जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सरगांव अनुराज पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हाईटेंशन लाइन गई हुई है। अचानक सीढ़ी हाईटेंशन तार से टकरा गई। इसके चलते करंट फैला और चारों उसकी चपेट में आ गए। इससे झुलसने से मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। एक को बिलासपुर रेफर किया गया है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही।