CG - जवान की मौत : बीएसएफ जवान की जंगल में मिली लाश, इस हालत में मिला शव, सिर पर गोली के मिले निशान, जांच में जुटी पुलिस.....

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से इस वक्त एक बड़ी आई है। जहां बीएसएफ के एक जवान की सिर में गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जवान 94वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल था।

CG - जवान की मौत : बीएसएफ जवान की जंगल में मिली लाश, इस हालत में मिला शव, सिर पर गोली के मिले निशान, जांच में जुटी पुलिस.....
CG - जवान की मौत : बीएसएफ जवान की जंगल में मिली लाश, इस हालत में मिला शव, सिर पर गोली के मिले निशान, जांच में जुटी पुलिस.....

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से इस वक्त एक बड़ी आई है। जहां बीएसएफ के एक जवान की सिर में गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जवान 94वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल था। जिसके बाद पुलिस ने शव को पखांजूर लाया गया। वहीं इस घटना की पुष्टि एएसपी प्रशांत शुक्ला ने की है। इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया। वहीं घटना की पुष्टि करते हुए पखांजूर एएसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि जवान का नाम मदन कुमार है जो कि 94 वी बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ था।

जवान शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान शौच के लिए जंगल में गया था। लेकिन काफी देर बाद भी जब जवान नहीं लौटा, तो साथी जवान उसकी तलाश में निकले। इसी दौरान कुछ दूर पर जवान का शव मिला।

बताया जा रहा है कि जवान की मौत गोली लगने से हुई है। जवान के सिर में गोली लगी है। पुलिस ने जवान की लाश को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान को गोली किसने मारी इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।