CG - 2 की मौत : राजधानी में मशहूर अशोका बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारी की मौत, संदिग्ध मौत को लेकर जांच में जुटी पुलिस, इलाके में फैली सनसनी.....

राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी रायपुर स्थित अशोका बिरयानी सेंटर में गटर साफ करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अशोका बिरयानी सेंटर का है।

CG - 2 की मौत : राजधानी में मशहूर अशोका बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारी की मौत, संदिग्ध मौत को लेकर जांच में जुटी पुलिस, इलाके में फैली सनसनी.....
CG - 2 की मौत : राजधानी में मशहूर अशोका बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारी की मौत, संदिग्ध मौत को लेकर जांच में जुटी पुलिस, इलाके में फैली सनसनी.....

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी रायपुर स्थित अशोका बिरयानी सेंटर में गटर साफ करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अशोका बिरयानी सेंटर का है।

बताया जा रहा है कि मृतक का नाम 19 वर्षीय डेविड साहू पिता यशवंत राम, खामहरिया जिला धमतरी निवासी है। दूसरा मृतक युवक नाम 30 वर्षीय नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल, खुटादरहा जांजगीर का रहने वाला था। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लाभंडी स्थित अशोका बिरयानी के गटर टैंक की सफाई के लिए बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों को गटर में उतारा गया था, जो अज्ञात कारणों से गटर में फंस गए। फिर किसी तरह प्रयास करके दोनों को निकाला गया और वी केयर हॉस्पिटल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि अशोका बिरयानी होटल के 2 कर्मचारियों की गटर साफ करने के दौरान मौत हुई है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आगे जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।