CG BIG NEWS : कांस्टेबल पर जानलेवा हमला, पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख गुस्साए पति ने पुलिस आरक्षक के गुप्तांग को हसिए से काटा, हालत गंभीर…
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल पर एक शख्स ने हसिया से जानलेवा हमला कर दिया है। पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्साए पति ने पुलिस आरक्षक के गुप्तांग पर हसिए से वार कर दिया।




मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल पर एक शख्स ने हसिया से जानलेवा हमला कर दिया है। पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्साए पति ने पुलिस आरक्षक के गुप्तांग पर हसिए से वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पुलिस आरक्षक को उपचार के लिए बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
शहर के इलाके में रहने वाले आरोपी की पत्नी के साथ पुलिस वाहन चालक आरक्षक रोहित सिंह परिहार का अवैध संबंध है। देर रात पत्नी के साथ पुलिस आरक्षक को संदिग्ध स्थिति में देखकर पति का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और हसिए से पुलिस आरक्षक के गुप्तांग पर वार कर दिया। जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। आरक्षक के साथ आरोपी दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी।