क्रूरता: पत्नी ने सेक्स से मना किया तो पति ने गोली मारकर ली जान.... 3 बच्चों को भी नहर में फेंका.... हत्यारा पति गिरफ्तार.....

क्रूरता: पत्नी ने सेक्स से मना किया तो पति ने गोली मारकर ली जान.... 3 बच्चों को भी नहर में फेंका.... हत्यारा पति गिरफ्तार.....

यूपी। युवक नेे अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसने अपने ही तीन मासूम बच्चों को ले जाकर नहर में फेंक दिया। इस घटना की सूचना से ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी की हत्या के बाद आरोपित के पकड़े जाने पर उसने पुलिस के सामने नहर में मासूमों को फेकने की बात कबूली है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी पंद्रह दिन से संबंध नहीं बना रही थी। रात में ही निर्णय लिया कि सुबह बात नहीं मानेगी तो इसकी हत्या कर देगा। वही हुआ सुबह पत्नी ने पास आने से मना किया तो गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी।

 

 

घटना के बारे में पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया था। इसके बाद पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार करते हुए नहर में बच्चों के शव की तलाश शुरू कराई। हालांकि अब तक बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं पप्पू को अब जेल भेजकर मामले की जांच की जा रही है। पत्नी की हत्या के बाद वह बच्चों संग नहर पटरी पर पहुंचा। उसे यह लगा कि पत्नी के बाद इन बच्चों को कौन पालेगा। 

 


इसी बात को लेकर उसने तीनों बच्चों सानिया, वंश और हर्षिता को जिंदा नहर में फेंक दिया। जिन बच्चों को उसने नहर में फेंका उनमें हर्षिता की उम्र सिर्फ 15 महीने है। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी 10 वर्ष पहले आरोपी पति के साथ हुई थी। इससे पहले वह महिला आरोपी के बड़े भाई की पत्नी थी। लेकिन आरोपी के भाई की बीमारी के चलते मौत हो जाने के बाद महिला की शादी आरोपी के साथ हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों में हमेशा झगड़ा होता रहता था।