देश में कोरोना ब्रेकिंग :- कोरोना की तीसरी लहर जल्द!..सिर्फ 2 दिन में दोगुने नये केस से मचा हड़कंप…..वैक्सीन का दोनों डोज लेने वाले फिर संक्रमित…..पिछले 24 घंटे में 46,280 कोरोना के नए मरीज ,607 की मौत……देखिए कहां कितने मरीज और कहां कितनी मौत………..

देश में कोरोना ब्रेकिंग :- कोरोना की तीसरी लहर जल्द!..सिर्फ 2 दिन में दोगुने नये केस से मचा हड़कंप…..वैक्सीन का दोनों डोज लेने वाले फिर संक्रमित…..पिछले 24 घंटे में 46,280 कोरोना के नए मरीज ,607 की मौत……देखिए कहां कितने मरीज और कहां कितनी मौत………..


 

डेस्क :- देश में 46,280 कोरोना के नए मरीज मिले। यह 56 दिन में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 1 जुलाई को 46,781 केस आए थे। बीते 24 घंटे में 34,242 संक्रमित ठीक हुए और 605 की मौत हो गई। केरल में स्थिति फिर गंभीर नजर आ रही है। यहां बुधवार को 31,445 संक्रमित मिले और 20,271 ठीक हुए। इस दौरान 215 मरीजों ने इस महामारी से जान गंवाई। राज्य का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 19.03% हो गया है।

 

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19 New Cases) के 46164 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इससे पहले मंगलवार (24 अगस्त) को 25467 नए मामले दर्ज किए गए थे. केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने टेंशन बढ़ा दी है.पिछले 24 घंटे में पूरे देश में दर्ज नए कोरोना मामलों का 79 फीसदी हिस्सा सिर्फ इन्हीं दोनों राज्यों का है. देश में पिछले 24 घंटे में 46 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जिसमें से 36 हजार से ज्यादा नए केस सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 607 लोगों की मौत हुई है, 

 

 

5 राज्य जहां सबसे ज्यादा नए कोरोना मामले

> केरल- 31,445

> महाराष्ट्र- 5,031

> आंध्र प्रदेश- 1,601

> तमिलनाडु- 1,573

> कर्नाटक- 1,224

 

 

 

1. केरल

 

 

यहां बुधवार को 31,445 लोग संक्रमित पाए गए। 20,271 लोग ठीक हुए और 215 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 38.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 36.92 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,972 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.70 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

 

2. महाराष्ट्र

 

 

यहां बुधवार को 5,031 लोग संक्रमित पाए गए। 4,380 लोग ठीक हुए और 216 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 64.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.36 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 50,183 मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

 

3. दिल्ली

 

 

दिल्ली में बुधवार को 65 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 86 लोग ठीक हुए और एक व्यक्ति की मौत हुई। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,080 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 389 मरीजों का इलाज चल रहा है।