कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद का भाजयुमो ने किया पुतला दहन..हिंदुत्व की तुलना आईएस-आईएस और बोको हराम से करने पर जताया विरोध

कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद का भाजयुमो ने किया पुतला दहन..हिंदुत्व की तुलना आईएस-आईएस  और बोको हराम से करने पर जताया विरोध

सुकमा. कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना बोको हरम से करने के विरोध में भाजयुमो सुकमा ने शुक्रवार शाम को सुकमा बस स्टैंड परिसर में कांग्रेसी नेता का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री महेंद्र सिंह भदौरिया, भाजयूमो जिला महामंत्री राजकुमार कश्यप अध्यक्ष विनोद सिंह बैस,जिला मंत्री संजय सोढ़ी, जिला मीडिया प्रभारी ऋषभ गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष उपेंद्र सिंह चौहान, विष्णु साहू,राजुमजूमदर,पवन नाग ,बुंगरी आयता, राजेश दास, देवेश सिंह ध्रुव,राजू मजूमदार,डी राजेश, राजकुमार श्रीवाने, बुधराम मंडावी,फ़रहान हाश्मी,नरेश साहू, पवन नाग, महेश पेद्दी उपस्थित रहे।

 

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मड़कम भीमा ने कहा की कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद द्वारा हिंदुत्व की तुलना आईएस-आईएस और बोको हराम से किया गया जो कि हमारे सनातन धर्म का अपमान है। हम देखते है कि एक तरफ इनके नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मंदिर-मंदिर घूमकर झूठा दिखावा कर रहे है और दूसरे तरफ इनके ही नेता हिंदुत्व का अपमान कर रहे है। 

 

श्री मड़कम ने कहा कि ये विचारधारा स्पष्ट करती है कि देश के बहुसंख्यक जिनका योगदान देश को अखंड करने में रहा है। उनकी भावनाओं को कुचल डालना चाहिए। ये सब सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर ही बार-बार होता है। भाजयुमो इन सभी हिन्दू धर्म विरोधी लोगों का विरोध करता है।हिंदुत्व का अपमान नही सहा जाएगा।