CG- जंगल में सजी थी जुआरियों की महफिल: धड्डले से 52 परियों से इश्क लड़ा रहे थे दीवाने…. जुआ फड़ पर पुलिस का छापा.... 13 जुआरी रंगे हाथों पकड़ाए.... लाखों नगदी और गाड़ियां जप्त.....




...
कोरबा 20 दिसंबर 2021। कुदमुरा जंगल में जुआ खेल रहे 13 जुआरियों से 216200 (दो लाख, सोलह हजार, दो सौ रूपये) जप्त किया गया। साथ ही 02 स्वीपट कार तथा 01 महिन्द्रा मैक्सिमों (सवारी गाडी) एवं 13 मोबाईल भी जप्त किया गया है। थाना करतला क्षेत्र में जुआरियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई।
थाना प्रभारी करतला उपनिरीक्षक राजेश चन्द्रवंशी को सूचना मिला कि कुदमुरा जंगल में बड़े संख्या में जुआरी लोग जुआ खेल रहे हैं। राजेश चन्द्रवंशी द्वारा तत्काल सूचना से पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अति० पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू को अवगत कराया। जिसमें तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश मिलने तथा पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा तत्काल सायबर के विशेष टीम को कार्यवाही हेतु करतला भेजा गया।
थाना प्रभारी करतल उपनिरीक्षक राजेश चन्द्रवंशी के नेतृत्व मे उपनिरीक्षक अनिल बडा, सउनि विनोद खाण्डे, आर. सुरेन्द्र कुरें तथा सायबर सेल के विशेष टीम प्रआर० राम पाण्डेय, प्रआर० राकेश सिंह आर० गुनाराम सिंहा, आर० संतोष तिवारी, आर० गोपाल यादव एवं आर० गौरव चन्द्रा के द्वारा कुदमुरा जंगल में रेड की कार्यवाही किये कुछ जुआरियांन वहां से भाग गये, मौके पर 13 जुआरियांन मिले जिनसे कुल 216200 (दो लाख, सोलह हजार, दो सौ रूपये) 13 नग मोबाईल 02 स्वीपट कार, 01 महिन्द्रा मैक्सिमों ( सवारी गाडी). 104 नग ताश पत्ती, खाना बनाने के बर्तन, चटाई, जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि, जुआरियों द्वारा जुआ खेलने के दौरान जंगल में खाने-पीने का व्यवस्था भी की गई थी, कोरबा जिला में जुआरियों के विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर नकेल कसे जाने से जुआरियों के द्वारा जगह बदल-बदल जिले के सरहदी जिलो के क्षेत्र मे जुआ खेला जा रहा है। जुआरियों के द्वारा थाना धरमजगढ़- करतला के सरहदी जंगल कुदमुरा में जंगल में जुआ का फड सजाये थे।
जुआरियान में
1. शहादत अली पिता अख्तर अली उम्र 53 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा।
2. मो० अनीश पिता अब्दुल अनीश उम्र 49 वर्ष निवासी ईतवारी बाजार कोरबा।
3. दिनेश जगमलानी पिता एम.डी. जगमलानी उम्र 41 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा।
4. विजय स्वामी पिता कुमार स्वामी उम्र 33 वर्ष निवास राताखार कोरबा।
5. विनोद पिता नूतन दास उम्र 46 वर्ष निवासी रामसागर पारा कोरवा ।
6. अजय सिंह पिता वीर सिंह उम्र 35 वर्ष सा० पुरानी बस्ती कोरबा।
7. लक्ष्मीनारायण सिंह पिता बी.एस. ठाकूर उम्र 52 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैण्ड कोरबा।
8. सुनील जायसवाल पिता अच्छेलाल जायसवाल उम्र 36 वर्ष निवासी दर्री।
9. संजय सिंधी पिता ईश्वर सिंधी उम्र 38 वर्ष, निवासी मुडापारा कोरबा।
10. जसवंत आदिले पिता सुखदेव आदिले उम्र 51 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती कोरबा।
11. बनवारी दास महत पिता हीरा दास उम्र 35 वर्ष निवासी करतला।
12. मिथलेष राय पिता सुरेश राय उम्र 38 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा।
13. विजय सिंह पिता नीलकंठ सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा शामिल हैं।
उपरोक्त जुआरियांन आदतन जुआरी है। पूर्व में भी इनके विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई है। जप्त वाहन स्वीपट डिजायर क्रमाक सीजी-12 / बीसी / 0252 > जप्त वाहन स्वीपट क्रमाक सीजी 12 / बीसी / 7866 > जप्त वाहन महिन्द्रा मैक्सिमों सीजी-12 / आर / 6106 है।
कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा जब से जिले का कमान संभाला गया है, तब से उनके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले के अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा पुलिस संगी-संगिनी, खाकी के रंग स्कूल के संग तथा पुलिस जनदर्शन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर पुलिस एवं जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित कर रहे है, वही दूसरी ओर जिले को अपराध मुक्त करने की दिशा में डीजल माफिया, कोल माफियां, अवैध कबाड, जुआरियों तथा अपराधिक प्रवृति में संलग्न गुण्डा बदमाशों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्यवाही किया जा रहा है। जिससे अपराधियों के हौसले पस्त होते जा रहे है और साथ ही आम लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ रहा है।