CG- बच्ची से 6 बच्चों ने किया गैंगरेप: पोर्न देखकर बच्चों ने किया सामूहिक दुष्कर्म.... 6 बच्चों ने 8 साल की बच्ची से डेढ़ माह तक किया दुष्कर्म.... ऐसे हुआ खुलासा.... मामला जान दंग रह जाएंगे आप........

CG- बच्ची से 6 बच्चों ने किया गैंगरेप: पोर्न देखकर बच्चों ने किया सामूहिक दुष्कर्म.... 6 बच्चों ने 8 साल की बच्ची से डेढ़ माह तक किया दुष्कर्म.... ऐसे हुआ खुलासा.... मामला जान दंग रह जाएंगे आप........

...

अम्बिकापुर 5 फरवरी 2022। 8 साल की बच्ची के साथ महीनों से सामूहिक दुष्कर्म किया जा रहा था। सामूहिक दुष्कर्म करने वाले कोई और नहीं बल्कि परिवार के ही 6 नाबालिग लड़के थे। इन नाबालिग लड़कों ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने के बाद उस बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाना शुरू किया। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। पहली बार ऐसा करने पर किसी को पता नहीं चलने के बाद इन लड़कों की हिम्मत बढ़ती चली गई और वे आए दिन बच्ची के साथ रेप करने लगे। 

दुष्कर्म उस बच्ची के साथ किसी बाहरी ने नहीं उसी के परिवार के 6 नाबालिग लड़कों ने किया। ये नाबालिग लड़के उसके चचेरे भाई और दूसरे करीबी रिश्तेदार हैं और इनकी उम्र 6 से 13 साल की है। बाद में इनका एक नाबालिग दोस्त भी इसमें शामिल हो गया। पहले पीड़ित बच्ची के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन शुक्रवार शाम को बच्ची की मां-दादी परिवार के दबाव में रिपोर्ट वापस लेने गांधीनगर थाने पहुंच गए। जहां से उन्हें पुलिस ने वापस भेज दिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि ये सभी मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर उसके साथ करीब पिछले डेढ़ महीने से रेप कर रहे थे। परिजनों को इस बात की जानकारी तब लगी, जब लड़की को दर्द होना शुरू हो गया और उसने पूरे मामले की जानकारी अपनी मां को दी। गांधीनगर क्षेत्र में रहने वाली लड़की की जॉइंट फैमिली है। इसी वजह से परिवार के सभी बच्चे हमेशा साथ में खेला करते थे। ये सब कुछ कब हुआ पता ही नहीं चला। परिजनों के बार-बार पूछताछ में इस बात की जानकारी लगी कि ये सब कुछ डेढ़ महीने से चल रहा था। लड़की के परिजनों ने गुरुवार को इस मामले में शिकायत की थी। 

परिजनों ने पुलिस को एक मोबाइल भी दिया है, जिसे आरोपियों में सबसे बड़ा 13 साल का लड़का रखता था। उसमें पुलिस को ढेरों अश्लील वीडियो मिले हैं। इंटरनेट के जरिए पोर्न साइट्स पर जाने की लिंक मिली है। दूसरे बच्चे भी इस मोबाइल से ये वीडियो देखते थे। इन लोगों ने सबसे छोटे 6 साल के बच्चे को भी ये वीडियो दिखाया और उससे ऐसा करने को कहा।