BIG NEWS: CM भूपेश आज रात जाएंगे नई दिल्ली.... इस कार्यक्रम के समापन के बाद इतने बजे होंगे रवाना.... देखें दिल्ली जाने का शेड्यूल......

BIG NEWS: CM भूपेश आज रात जाएंगे नई दिल्ली.... इस कार्यक्रम के समापन के बाद इतने बजे होंगे रवाना.... देखें दिल्ली जाने का शेड्यूल......

रायपुर 9 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री 9 अक्टूबर की रात्रि में नई दिल्ली जाएंगे। कुछ देर बाद चंद्रखुरी स्थित कौशिल्या मंदिर में चल रहे समारोह के समापन सत्र में शामिल होंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अक्टूबर को रायपुर से रात 8 बजे विमान द्वारा रवाना होकर 9.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 10 अक्तूबर को

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 22 वीं कड़ी का प्रसारण 10 अक्टूबर रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह भाग-दो विषय पर  प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

चिरमिरी से रायपुर पहुंचे पदयात्रियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नवगठित ‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर‘ जिले को कैसे सजाना-संवारना है, यह उस क्षेत्र के नागरिक प्रेम, समन्वय, सहमति और भाई-चारे के साथ मिलकर तय करें। मुख्यमंत्री बघेल आज यहां अपने निवास  में चिरमिरी से पद यात्रा कर रायपुर पहुंचे पदयात्रियों और नागरिकों के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा कर रहे थे। प्रतिनिधि मण्डल ने नए जिले के गठन और जिले के नाम में चिरमिरी का नाम भी शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल और पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा, चिरमिरी नगर निगम की महापौर कंचन जायसवाल भी उपस्थित थीं। 
      मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल से कहा कि राज्य सरकार ने इस जिले का गठन कर क्षेत्र की वर्षों पुरानी बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल में शामिल सभी लोगों को नवरात्रि महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पदयात्रियों को माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर के लोकार्पण और राम वन गमन पर्यटन परिपथ के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक संध्या के आज आयोजित किए जा रहे समापन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।