CG TEACHER BHARTI 2022 - 10,000 शिक्षक भर्ती…शिक्षक विहीन स्कूलों के लिए 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती... CM भूपेश का बड़ा ऐलान...देखें वीडियो अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने क्या कुछ कहा......
Chhattisgarh TEACHER BHARTI 2022 10000 new teachers 10000 नए शिक्षकों की होगी भर्ती, भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, 2904 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित CG TEACHER BHARTI 2022 10000 new teachers 10,000 Teacher Recruitment BIG BREAKING: 10 thousand teachers will be recruited for teacherless schools... CM Bhupesh's big announcement...Watch video what the Chief Minister said during the discussion on the supplementary budget.




CG TEACHER BHARTI 2022
रायपुर 22 जुलाई 2022। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ में 10 हजार नये शिक्षकों की भर्ती होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात की सदन में आज घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अनुपूरक पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए राज्य सरकार 10 हजार नये शिक्षकों की भर्ती करेगी। इससे पहले आज प्रदेश के पहले अनुपूरक बजट को सदन से मंजूरी मिल गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारे राष्ट्रीय झंडा अंगीकार दिवस की 75वीं सालगिरह है। झंडे के आकारदाता वैंकैया जी का स्मरण करता हूं और पूरे प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं। छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़ा बजट का आकार अब हो गया है।(CG TEACHER BHARTI 2022)
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में अनुपूरक बजट पास हुआ। इसमें 2,904 करोड़ रु का अनुपूरक बजट पारित हुआ। इस अनुपूरक बजट पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र की कुनीतियों के कारण राज्य को परेशानी हुई है। राज्य के राजस्व की प्राप्ति केंद्र की तुलना से ज्यादा है।(CG TEACHER BHARTI 2022)
CG TEACHER BHARTI 2022 : हमारी सरकार में किसानों की संख्या बढ़ी है। हमारी गोधन न्याय योजना से BJP को बेहद तकलीफ है। गोधन न्याय योजना का आलोचना जरूर करिए, लेकिन उसका समाधान भी अवश्य बताएं। BJP शासित राज्यों में भी गोबर खरीदी की तैयारी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ का बेहद लोकप्रिय पर्व हरेली 28 जुलाई को मनाया जाएगा और गौमूत्र की खरीदी होगी।(CG TEACHER BHARTI 2022)
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत वर्षों बाद यह स्थिति आई जब राज्य के राजस्व की प्राप्ति केंद्र की तुलना में अधिक है।हरेली त्यौहार के दिन हम गौमूत्र 4 रुपए लीटर की दर से खरीदना शुरू करेंगे। हॉट बाजार क्लीनिक योजना से लाखों लोग लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी, लोगों को रोजगार मिल रहा। आजीविका की ओर नए कदम बढ़ रहे हैं।(CG TEACHER BHARTI 2022)
योजनावार महत्त्वपूर्ण प्रावधान हमने किए हैं।राजस्व व्यय का 23 फीसदी ही है. 31 मार्च 2022 की स्थिति में 82 हजार 961 करोड़ है. हमसे दोगुना से ज्यादा भारत सरकार का है. गाय के नाम से बीजेपी वोट मांगती है, लेकिन गौ सेवा के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि गौ पालकों को 53 करोड़ की राशि दी है। गोबर के माध्यम से गौ पालकों की आय में वृद्धि हुई है। मुंगेली में बीजेपी के कोषाध्यक्ष ने 18 लाख का गोबर बेचा है। पहले गोबर को लेकर हंसते थे, लेकिन आज देश के दूसरे राज्यों से लोग यहां अध्ययन करने आ रहे हैं.(CG TEACHER BHARTI 2022)
नेता प्रतिपक्ष ने अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि सरकारी बैंक में जमा पैसा सरकार का पैसा प्राइवेट बैंक में डाला जा रहा है. इसके पीछे की मंशा क्या है? मुख्यमंत्री हर रोज एक नई योजना लांच करते हैं, लेकिन सरकार के पास इन योजनाओं के लिए बजट नहीं है. छत्तीसगढ़ सरकार ने पता नहीं शराब की मास्टरी कहां से हासिल कर ली है कि अब दूसरे राज्यों में जाकर कंसलटेंसी दे रहे हैं. जैसी शराब में इनकी मास्टरी है वैसे ही अगर शिक्षा में हो जाती तो प्रदेश की दशा और दिशा दोनों सुधर जाती.(CG TEACHER BHARTI 2022)