CG- Khairagarh By-Election LIVE: खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में 5 बजे तक 76 प्रतिशत हुआ मतदान.... महिलाओं में उत्साह.... बूथ पर हंगामा भी हुआ... BJP उम्मीदवार धरने पर बैठे फिर अफसरों ने मनाया तो उठे.... जानिए क्या-क्या हुआ पूरे दिन.....

Chhattisgarh Khairagarh Polling LIVE 71 percent voting till 5 pm By-Election 2022

CG- Khairagarh By-Election LIVE: खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में 5 बजे तक 76 प्रतिशत हुआ मतदान.... महिलाओं में उत्साह.... बूथ पर हंगामा भी हुआ... BJP उम्मीदवार धरने पर बैठे फिर अफसरों ने मनाया तो उठे.... जानिए क्या-क्या हुआ पूरे दिन.....
CG- Khairagarh By-Election LIVE: खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में 5 बजे तक 76 प्रतिशत हुआ मतदान.... महिलाओं में उत्साह.... बूथ पर हंगामा भी हुआ... BJP उम्मीदवार धरने पर बैठे फिर अफसरों ने मनाया तो उठे.... जानिए क्या-क्या हुआ पूरे दिन.....

Chhattisgarh Khairagarh Polling LIVE, Khairagarh By-Election 2022

 

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में 5 बजे तक 76 प्रतिशत मतदान हुआ। खैरागढ़ विधानसभा के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान को शाम 5 बजे मतदान खत्म हो गया। इसके बाद जो मतदाता लाइन में लगे हैं, सिर्फ वहीं वोट डाल सकेंगे। उप चुनाव के लिए दोपहर 5 बजे तक 76 प्रतिशत मतदान हो चुका है। 

 

हालांकि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। छुईखदान के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में बने बूथ पर हंगामा हो गया। यहां भाजपा प्रत्याशी मतदान केंद्र के अंदर जा रहे थे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उनका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद कोमल जंघेल ने नाराजगी जताई और पुलिसकर्मी को वहां से हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इसके बाद अफसर वहां पहुंचे और जंघेल से बात की। 

 

अफसरों ने बताया कि प्रत्याशी को पहचान नहीं पाने के कारण दिक्कत हुई, जवान को वहां से हटा दिया जाएगा। इसके बाद कोमल जंघेल ने धरना खत्म कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने ग्राम देवारीभाट के शासकीय प्राथमिक शाला पहुंच कर मतदान किया और अपनी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत तय है लोगों का विश्वास उन्हें मिलेगा अगर कांग्रेस जीती है तो निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ को जिला बनाएंगे। 

 

दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने परिवार सहित अपने गांव घिरघोली में बने बूथ पर मतदान किया। मतदान के बाद कोमल जंघेल ने कहा कि जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिला है। क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद है, जीत होगी। उन्होंने कहा कि सीधा मुकाबला कांग्रेस से है, जनता कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है। दावा किया कि कांग्रेस के घोषणा-पत्र का कोई प्रभाव जनता में नहीं पड़ा है।