CG ब्रेकिंग: कर्मचारी ने उड़ाए 25 लाख... DEO की बड़ी कार्रवाई... 25 लाख गबन मामले में कर्मचारी निलंबित... FIR दर्ज करने के भी निर्देश... देखें आदेश.....

Chhattisgarh Employee Suspended, 25 Lakh Embezzlement Case, Big Action of DEO, Instructions to Register FIR रायगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने मनोज कुमार संजय स ग्रे 03 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। मनोज कुमार संजय के विरूद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया है। मनोज कुमार संजय स.ग्रे.03 के विरूद्ध लगभग 25.00 लाख रूपये स्वयं के नाम से आहरित कर स्वयं के उपयोग में किया जाना पाया गया। दोषी व्यक्ति की जवाबदेही तैयार कर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित करते हुए शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने हेतु लिखा गया है।

CG ब्रेकिंग: कर्मचारी ने उड़ाए 25 लाख... DEO की बड़ी कार्रवाई... 25 लाख गबन मामले में कर्मचारी निलंबित... FIR दर्ज करने के भी निर्देश... देखें आदेश.....
CG ब्रेकिंग: कर्मचारी ने उड़ाए 25 लाख... DEO की बड़ी कार्रवाई... 25 लाख गबन मामले में कर्मचारी निलंबित... FIR दर्ज करने के भी निर्देश... देखें आदेश.....

Chhattisgarh Employee Suspended, 25 Lakh Embezzlement Case, Big Action of DEO, Instructions to Register FIR

 

रायगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने मनोज कुमार संजय स ग्रे 03 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। मनोज कुमार संजय के विरूद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया है। मनोज कुमार संजय स.ग्रे.03 के विरूद्ध लगभग 25.00 लाख रूपये स्वयं के नाम से आहरित कर स्वयं के उपयोग में किया जाना पाया गया। दोषी व्यक्ति की जवाबदेही तैयार कर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित करते हुए शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने हेतु लिखा गया है।

 

जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने बताया कि जिले के सभी विकास खण्डों के अभिलेखों का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन हेतु विभागीय जांच टीम गठित कर करवाई गई। जांच उपरांत विकास खण्ड पुसौर कार्यालय व्दारा प्रस्तुत अभिलेखों यथा मुख्य रोकड़ पंजी (मेन कैशबुक), मध्यान्ह भोजन कैशबुक, बैंक स्टेटमेंट का मिलान किए जाने पर लगभग 25.00 लाख रूपये की राशि जो बैंक से आहरित की गई है किंतु उनका कैशबुक में उल्लेख होना नहीं पाया गया और न ही उक्त राशि का बिल व्हाउचर उपलब्ध होना पाया गया। 

 

जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने बताया कि उक्त प्रकरण पर संलिप्त मनोज कुमार संजय स.ग्रे.03 के विरूद्ध लगभग 25.00 लाख रूपये स्वयं के नाम से आहरित कर स्वयं के उपयोग में किया जाना पाया गया। मनोज कुमार संजय स ग्रे 03 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही आवश्यकतानुसार मनोज कुमार संजय के विरूद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने बताया कि विजय कुमार तिर्की तत्कालीन विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पुसौर वर्तमान में प्राचार्य शास. हाई स्कूल बुनगा एवं दिनेश कुमार पटेल विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पुसौर को प्रकरण पर दोषी व्यक्ति की जवाबदेही तैयार कर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित करते हुए शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने हेतु लिखा गया है।