Chhattisgarh Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक कल,कई बड़े फैसले पर लग सकती है मुहर....

रायपुर 6 जुलाई 2024। विष्णु देव साय कैबिनेट की अहम बैठक कल होने वाली है। बुधवार को होने वाली इस बैठक में एक दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है।

Chhattisgarh Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक कल,कई बड़े फैसले पर लग सकती है मुहर....
Chhattisgarh Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक कल,कई बड़े फैसले पर लग सकती है मुहर....

रायपुर 6 जुलाई 2024। विष्णु देव साय कैबिनेट की अहम बैठक कल होने वाली है। बुधवार को होने वाली इस बैठक में एक दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है।बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11 बजे होगी। इसके लिए सभी मंत्रियों को सूचना दे दी गई है। विष्णु देव कैबिनेट में कई अहम मामलों पर फैसला होगा। कर्मचारी संघटनों के बीच डीए की घोषणा को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। कैबिनेट में खेती और किसान से जुड़े कुछ मामले आ सकते हैं। इसके अलावा कैबिनेट में मुहर लगने की प्रत्याशा में मुख्यमंत्री जो घोषणाएं करते हैं,उसे भी हरी झंडी दी जाएगी।

विष्णुदेव सरकार मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को भी लगातार पूरा कर रही है, लिहाजा कल की भी बैठक में कैबिनेट मोदी की गारंटी पर मुहर लगा सकती है। वही निकाय चुनाव के मद्देनजर भी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं, ऐसे में बैठक में निकायों से संबंधित कुछ बड़े फैसलों को भी सरकार रजामंदी दे सकती है।

निकाय क्षेत्रों में ₹500 गैस सिलेंडर देने का भी सरकार निर्णय ले सकती है, वही छत्तीसगढ़ में हुई अच्छी बारिश से प्रदेश में खेती किसानी की स्थिति की भी कैबिनेट में समीक्षा की जा सकती है।