CG Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 6 लड़कियों के साथ लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले, ऐसे करते थे ग्राहकों से डील….
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी सामने आई खबर है। धमतरी में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जहां किराए के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर 6 कॉलगर्ल समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।




धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी सामने आई खबर है। धमतरी में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जहां किराए के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर 6 कॉलगर्ल समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुई कॉलगर्ल में अन्य राज्य की भी लड़कियां शामिल हैं। पुलिस सभी लड़कियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं। कमाल की बात ये है कि शहर के बीचों बीच सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था। लेकिन किसी को भनक तक नहीं थी।
स्थानीय मुखबिर ने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी, कई संदिग्ध लड़कियां एक मकान में आती है। ये लड़कियां बाहर की हैं, जो जिस्मफरोशी में संलिप्त हो सकती है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने वार्ड के किराये के मकान में छापा मारा, जहां आपत्तिजनक हालत में छह लड़कियां और चार लड़के मिले।
पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि वार्ड के किराये के घर में लंबे समय से सेक्स का कारोबार चल रहा था। पुलिस को पूछताछ में कुछ और भी चौकाने वाले खुलासे मिलेंगे। जानकारी ये भी है कि ये लड़कियां होटलों में भी भेजी जाती थी। पैसे की पूरी डील आनलाइन होती थी।