CG Politics : चुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने कही राजनीतिक छोड़ने की बात, सिसासी गलियारों में मचा बवाल, जानिए क्या है पूरा मामला.....
छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव कल से शुरू होने वाला है। चुनावी साल में वादों और दावों के बाद अब आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। घोषणा पत्र जारी होने के बाद अब भाजपा कांग्रेस के नेता एक दूसरे को आड़े हाथों ले रहे हैं। सियसी सरगर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने ऐसा बयान दे दिया है, जो सिसासी गलियारों में बवाल मचा सकता है।




मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान कल से शुरू होने वाला है। चुनावी साल में वादों और दावों के बाद अब आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। घोषणा पत्र जारी होने के बाद अब भाजपा कांग्रेस के नेता एक दूसरे को आड़े हाथों ले रहे हैं। सियसी सरगर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने ऐसा बयान दे दिया है, जो सिसासी गलियारों में बवाल मचा सकता है। बता दें कि रेणुका सिंह को भाजपा ने भरतपुर सोनहत सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।
दरअसल कल रेणुका सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान जनकपुर में नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान उन्होंने जनता के बीच वादा करते हुए कहा कि जनकपुर तक रेल लाइन लेकर नहीं आई तो राजनीति छोड़ दूंगी। बता दें कि जनकपुर की जनता लंबे समय से रेल लाइन की मांग कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन के सुस्त रवैये और कुछ रेलवे की ओर से लेटलतीफी के चलते ये मांग पूरी नहीं हो पाई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी रेणुका सिंह राजनीति छोड़ने का ऐलान कर चुकीं हैं। उन्होंने 2008 में जनता से वादा करते हुए कहा था कि सूरजपुर जिला नहीं बना तो राजनीति छोड़ दूंगी। आखिरकार तत्कालीन सरकार ने सूरजपुर को जिला बनाया और रेणुका सिंह की लाज बच गई। अब देखने वाली बात होगी कि क्या रेणुका सिंह इस बार जनता से किया वादा पूरा करेंगी या राजनीति से संन्यास लेना पड़ सकता है।