CG पति-पत्नी की दर्दनाक मौत : तेज रफ्तार दो बाइक में जबरदस्त ठोकर…पत्नी ऑन द स्पॉट और पति ने अस्पताल में तोड़ा दम,2 युवक घायल...बाइक के उड़े परखच्चे...

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से बड़ी खबर सामने आई है। जांजगीर में आज दोपहर बाद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में पति पत्नी की मौत हो गयी। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस वक्त हुआ, जब दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी।

CG पति-पत्नी की दर्दनाक मौत : तेज रफ्तार दो बाइक में जबरदस्त ठोकर…पत्नी ऑन द स्पॉट और पति ने अस्पताल में तोड़ा दम,2 युवक घायल...बाइक के उड़े परखच्चे...
CG पति-पत्नी की दर्दनाक मौत : तेज रफ्तार दो बाइक में जबरदस्त ठोकर…पत्नी ऑन द स्पॉट और पति ने अस्पताल में तोड़ा दम,2 युवक घायल...बाइक के उड़े परखच्चे...

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से बड़ी खबर सामने आई है। जांजगीर में आज दोपहर बाद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में पति पत्नी की मौत हो गयी। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस वक्त हुआ, जब दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी। घटना तिलाई गांव के NH 49 की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर पति-पत्नी आ रहे थे, वहीं सामने से एक बाइक पर दो सवार आ रहे थे।

दोनों बाइक के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गयी। घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं पति की हालत गंभीर थी। पति को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान पति की भी मौत हो गयी। घटना में दो युवक घायल हो गये। लहुलूहान हालत में दोनों युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।