CG- प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी: प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत,ब्वायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की मिली लाश...जंगल में एक साथ फंदे पर लटके मिले दोनों...इलाके में सनसनी...
जगदलपुर जिला में एक प्रेमी जोड़ की लाश पेड़ पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि एक दिन पहले दोनों मेला देखने के नाम पर घर से निकले थे। जिसके बाद दोनों युवक-युवती वापस घर नही लौटे




CG Lover couple commits suicide
नया भारत डेस्क : जगदलपुर जिला में एक प्रेमी जोड़ की लाश पेड़ पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि एक दिन पहले दोनों मेला देखने के नाम पर घर से निकले थे। जिसके बाद दोनों युवक-युवती वापस घर नही लौटे। आज सुबह दोनों की एक साथ पेड़ पर लाश मिलने से गांव में मातम पसर गया हैं। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।(CG Lover couple)
प्रेमी जोड़े की मौत का ये मामला बस्तर के फरसगांव थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के अनुसार फरसगांव थानाअंतर्गत खेतरपाल गांव में युवती और उसका प्रेमी विष्णु प्रसाद निवास करते थे। बताया जा रहा हैं दोनों युवक युवती एक साथ मजदूरी का काम करते थे। गुरूवार को दोनों ने अपने अपने घरों में मेला घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद देर रात तक दोनों वापस घर नही लौटे। आज सुबह ग्रामीणों ने दोनों युवक युवती की लाश गांव के पास स्थित जंगल में एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे पर देखी।
घटना की जानकारी मिलते ही दोनों युवक युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फरसगांव थाना प्रभारी भापेन्द्र साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टिया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा हैं। परिजनों से पूछताछ में ये बात सामने आयी हैं कि दोनों मेला घूमने के नाम पर घर से निकले थे। परिजन और स्थानीय लोगों का बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।(CG Lover couple)