CG प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या : एक और प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, प्रेमी जोड़े हार गए प्यार में दुनिया से जंग, नाबालिग प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, नदी किनारे पेड़ पर लटकती मिली दोनों की लाश.....
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नाबालिग प्रेमी जोड़ा प्यार में दुनिया से जंग हार गया। लड़का -लड़की दोनों ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।




बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नाबालिग प्रेमी जोड़ा प्यार में दुनिया से जंग हार गया। लड़का -लड़की दोनों ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे एक लड़के और लड़की की लाश को पेड़ पर लटके देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
इन दोनों की पहचान ग्राम धंधापुर के डुमरपारा मोहल्ले की रहने वाली लक्ष्मी और समीर के रूप में हुई है। समीर यहां अपने बुआ के घर रहता था और बघिमा गांव का रहने वाला था। दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि लड़की की उम्र 16 साल और लड़के की उम्र 17 साल है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों कुछ दिन पहले घर से लापता हो गए थे। इसके बाद रविवार दोपहर बाद चरवाहे ने महानदी किनारे साल के पेड़ पर दोनों की लाश फांसी पर लटकी देखी। फिर उसने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। घर से करीब 4 किलोमीटर दूर दोनों की लाश मिली है।
सूचना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के चलते पुलिस ने दोनों के शव को नहीं उतारा है। सुबह शवों को फांसी से उतारते समय देखा जाएगा कि आत्महत्या से पहले प्रेमी जोड़े ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है या नहीं। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।