CG - जगदलपुर विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष किरण देव प्रियदर्शीनी इंदिरा स्टेडियम मे मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...




CG - जगदलपुर विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष किरण देव प्रियदर्शीनी इंदिरा स्टेडियम मे मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...
जगदलपुर के प्रियदर्शीनी इंदिरा स्टेडियम मे मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित जिला प्रशासन के अधिकारी ने किया योग...
जगदलपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है माना जाता है कि यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है।
11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली भारत के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो की किसी भी प्रस्तावित दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ में पारित करने के लिए सबसे कम समय है। इसी तारतम्य मे आज जगदलपुर मे भी योग दिवस मनाया जा रहा है जिसमे स्वंय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित बस्तर कलेक्टर, बस्तर आई जी, बस्तर एस पी व शहर के हजारों ग्रामीण अपने बच्चों समेत शामिल हुए।
योग गुरु मनोज पाणिग्रहि ने अपने योग साथियों के साथ मिलकर एक साथ सभी को योग कराया व योग से होने वाले फायदे बताये, वंही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा की आज के समय मे जंहा जीवन इतना व्यस्त हो गया है की लोगों को खुद के लिए समय नही मिलता और वो जिन्दगी के भाग दौड़ मे बीमार पड़ जाते हैं ऐसे मे प्रति दिन 30 मिनट योग करना शरीर के थकान के साथ साथ मन की भी थकान को दूर करता है।
01- किरण देव ( भाजपा प्रदेश अध्यक्ष)
02- मनोज पाणिग्रहि (योग गुरु)
03- तरुण राठी (बिहार योग विद्यालय सदस्य)