CG- प्रधान पाठिका सस्पेंड: कलेक्टर ने लिया बड़ा एक्शन, प्रधान पाठिका पर गिरी निलंबन की गाज, बच्चों से कराती थी ये काम, जानिए पूरा मामला, देखे आदेश…..

कलेक्टर ने जशपुर जिले के एक प्रधान पाठिका को निलंबित कर दिया है। वही एक प्राचार्य को स्पष्टीकरण हेतु नोटिस दिया है। चंद्रकला खेस प्रधान पाठिका के पद पर शासकीय प्राथमिक शाला कुसुमटोली (बच्छरांव) विकासखंड बगीचा जिला जशपुर में पदस्थ थीं।

CG- प्रधान पाठिका सस्पेंड: कलेक्टर ने लिया बड़ा एक्शन, प्रधान पाठिका पर गिरी निलंबन की गाज, बच्चों से कराती थी ये काम, जानिए पूरा मामला, देखे आदेश…..
CG- प्रधान पाठिका सस्पेंड: कलेक्टर ने लिया बड़ा एक्शन, प्रधान पाठिका पर गिरी निलंबन की गाज, बच्चों से कराती थी ये काम, जानिए पूरा मामला, देखे आदेश…..

जशपुर। कलेक्टर ने जशपुर जिले के एक प्रधान पाठिका को निलंबित कर दिया है। वही एक प्राचार्य को स्पष्टीकरण हेतु नोटिस दिया है। चंद्रकला खेस प्रधान पाठिका के पद पर शासकीय प्राथमिक शाला कुसुमटोली (बच्छरांव) विकासखंड बगीचा जिला जशपुर में पदस्थ थीं। उनके विरुद्ध ग्राम पंचायत बच्छरांव की सरपंच समेत सभी ग्राम वासियों ने कलेक्टर जशपुर को शिकायत की थी। जिस पर कलेक्टर रवि मित्तल ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

शिकायत के अनुसार प्राचार्य के द्वारा स्कूल में अध्यापन कार्य नहीं करवाया जाता था। विद्यार्थियों को प्रताड़ित भी किया जाता था। वह प्रधान पाठिका के अलावा शासकीय बालक आश्रम शाला कुसुमटोली की छात्रावास अधीक्षिका का पदभार भी सम्हाल रहीं थी। उन्होंने आश्रम में ही एक लड़के को रख लिया था, जो आश्रम में रहने वाले छात्रों को परेशान करता था।

देखे आदेश…..