CG सरकारी नौकरी : वन सेवा परीक्षा में बैठने वालों के लिए खुशखबरी….PSC ने बढ़ाये इतने पोस्ट…. दिसम्बर में इस दिन PSC ले रही परीक्षा…..देखे पूरी डिटेल……

CG सरकारी नौकरी : वन सेवा परीक्षा में बैठने वालों के लिए खुशखबरी….PSC ने बढ़ाये इतने पोस्ट…. दिसम्बर में इस दिन PSC ले रही परीक्षा…..देखे पूरी डिटेल……

रायपुर, 10 नवंबर 2021। पीएससी द्वारा आयोजित होने वाली वन सेवा परीक्षा के पद बढा दिए गए हैं। 5 दिसम्बर को होने वाली परीक्षा के लिए 178 पद विज्ञापित किये गए थे। जिनमें फारेस्ट एसडीओ व रेंजर के अलग अलग पद पर भर्ती निकाले गए थे। कल पीएससी ने शुद्धि पत्र जारी कर पद बढ़ा दिये है अब सहायक वन सरंक्षक के बैकलॉग समेत कुल 34 पदों पर व रेंजर के 177 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। अर्थात अब 178 पदों पर होने वाली भर्ती अब सहायक वन सरंक्षक व रेंजर के कुल 211 पदों के लिए होगी।