CG- महिलाओं के लिए Good News : छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को राष्ट्रपति मुर्मु देंगी दिवाली गिफ्ट, खाते में पहुंचेंगे 1000-1000 रुपये, जानिए कब ट्रांसफर होगी राशि......

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ राज्य की 70 लाख महिलाओं को दीवाली से पहले महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि 651.37 करोड़ रूपए रिमोट बटन दबाकर उनके बैंक खातों में ऑनलाईन अंतरित करेंगी।

CG- महिलाओं के लिए Good News : छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को राष्ट्रपति मुर्मु देंगी दिवाली गिफ्ट, खाते में पहुंचेंगे 1000-1000 रुपये, जानिए कब ट्रांसफर होगी राशि......
CG- महिलाओं के लिए Good News : छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को राष्ट्रपति मुर्मु देंगी दिवाली गिफ्ट, खाते में पहुंचेंगे 1000-1000 रुपये, जानिए कब ट्रांसफर होगी राशि......

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ राज्य की 70 लाख महिलाओं को दीवाली से पहले महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि 651.37 करोड़ रूपए रिमोट बटन दबाकर उनके बैंक खातों में ऑनलाईन अंतरित करेंगी।

बता दें कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 9वीं किश्त की राशि के वितरण का यह आयोजन संध्या 5.15 बजे से साढ़े 6 बजे तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में होगा। राष्ट्रपति मुर्मु इस मौके पर पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी। राज्यपाल रमेन डेका राष्ट्रपति मुर्मु को आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां भेंट करेंगे। इस मौके पर मुर्मु स्थानीय जनजाति समुदाय के लोगों से भी मुलाकात एवं चर्चा करेंगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने, उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन नामक अभिनव योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह योजना राज्य में एक मार्च 2024 से लागू की गई है।

महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है।