CG - पूर्व विधायक रेखचंद  जैन ने कहा है कि सभी मोदी गारंटियों को तत्काल साकार करे, भाजपा पर झूठ बोलकर प्रदेश की सत्ता हथियाने का आरोप लगाया है, अब इन गारंटियों को पूरा कर जनता को राहत देने की बजाय विभिन्न बहानों का सहारा लिया जा रहा है...

मोदी की सभी गारंटियों को तत्काल लागू करे प्रदेश सरकार : जैन

महतारी वंदन योजना के दायरे को स्पष्ट करते सभी बालिग बहनों - माताओं को लाभ दे भाजपा सरकार

झूठ बोलकर विधानसभा चुनाव जीतने का भाजपा पर आरोप

जगदलपुर : पूर्व विधायक रेखचंद  जैन ने कहा है कि भाजपा अपने संकल्पों को तत्काल साकार करे और जनता को दी गई सभी मोदी गारंटियों को शीघ्र लागू करे। विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता से भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 178 वादे किए थे। इन्हें मोदी की गारंटी के नाम से जारी किया गया था।  अब इन गारंटियों को पूरा कर जनता को राहत देने की बजाय विभिन्न बहानों का सहारा लिया जा रहा है। इन गारंटियों में से जिन पर कोई भार नहीं आ रहा है, उनके पूरा किए जाने का ढोल पीटा जा रहा है। हकीकत यह है कि आज प्रदेश के किसान, युवा, बेरोजगार, महिलाएं, अजा, अजजा आदि वर्गों के सभी लोग भाजपा की ठगी को समझ रहे हैं। पूर्व विधायक ने भाजपा पर झूठ बोलकर प्रदेश की सत्ता हथियाने का आरोप लगाया है। जैन ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार मोदी गारंटियों को झूठ का पुलिंदा न साबित होने दे। यही जनता के सभी वर्गों के लिए हितकारी होगा। 

महतारी वंदन का लाभ तत्काल मिले

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने मीडिया को जारी बयान में यह मांग की है कि प्रदेश की 18 वर्ष से अधिक आयु सीमा की समस्त माताओं- बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ तत्काल मिलना चाहिए जिन्हें चुनाव पूर्व मोदी की गारंटी नंबर दो कहकर प्रचारित किया गया था। सत्ता में आने के दो माह बाद भी भाजपा सरकार आधी आबादी के हित में निर्णय नहीं ले पाई है, जो सत्तापक्ष की जन विरोधी मानसिकता का द्योतक है। विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़  की 53 लाख माताओं- बहनों से महतारी वंदन योजना के फार्म भरवाने वाली भाजपा चुनावी सफलता मिलने के बाद जिसे मास्टर स्ट्रोक कह रही थी, उस योजना को लेकर अब गोल- मोल बातें कही जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों जगदलपुर प्रवास के दौरान भी महतारी वंदन योजना को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। सोशल मीडिया में इस योजना को लेकर जो भ्रामक पोस्ट प्रसारित हो रहे हैं, उन पर विराम लगाकर शीघ्र ही सभी वर्गों की माताओं और बहनों को योजना का लाभ दिया जाना चाहिए। दिसंबर 2023 से भुगतान करने की प्रक्रिया का स्पष्ट आदेश भी राज्य सरकार को जारी करना चाहिए। 

धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3100 दे भाजपा सरकार

जैन ने कहा है कि मोदी की गारंटी के अनुरूप समस्त किसानों को धान का प्रति क्विंटल 3100 रुपये देने का आदेश जल्द जारी करना चाहिए। अब भी किसानों से 2183 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है। इससे उनमें अत्यधिक निराशा है। करोड़ों किसानों से बोले गए इस झूठ का खामियाजा भाजपा भुगतने के लिए तैयार रहे। छत्तीसगढ़ के जनता के हित में तत्काल सभी 178 मोदी गारंटियों को लागू किया जाना चाहिए।