CG - गोंडवाना भवन विश्रामपुरी मे‌ 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर चर्चा...

CG - गोंडवाना भवन विश्रामपुरी मे‌ 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर चर्चा...
CG - गोंडवाना भवन विश्रामपुरी मे‌ 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर चर्चा...

गोंडवाना भवन विश्रामपुरी मे‌ 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर चर्चा 

 

 फरसगांव / विश्रामपुरी : कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत सर्व आदिवासी समाज बड़ेराजपुर (विश्रामपुरी) प्रांगण में दिनांक 13/07/2024 गोंडवाना भवन हरवेल विश्रामपुरी में सर्व आदिवासी समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि एव अधिकारी कर्मचारियों की बैठक आहूत की गई थी । 9 अगस्त 2024 को सयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस के बारे मे चर्चा गोंडवाना भवन विश्रामपुरी में 20/07/2024 शनिवार को सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण कुमार मरकाम के आदेश अनुसार रखा गया था।

बैठक में उपस्थित  पदाधिकारीगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण कुमार मरकाम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष - सोनसाय मरकाम, पूर्व विधायक (केशकाल)- सेवक राम नेताम,  ब्लॉक सचिव - बिदेश राणा ,उपाध्यक्ष- उग्रेश कुंजाम,आसकरण ,अगरचद , संरक्षक - धनीराम मरकाम, मलोराम, लखमू , सहसचिव - तुलसीराम नेताम, कोषाध्यक्ष - दिलीप नेताम, प्रवक्ता संतुराम, सलाहकार- शंभूराम चांदेकर सीताराम मरकाम, संगठन प्रभारी दलसाय परस्ते , मीडिया प्रभारी - संतोष मरकाम , कैलाश मरकाम , कार्यकारिणी सदस्य साधु राम नेताम, माखन, देवलाल, जयलाल मरकाम परोड़ , जयलाल बलेंगा, मेघनाथ, पुरषोत्तम, महेंद्र,कारिया ,ब्लॉक युवा संगठन सलाहकार- सोमनाथ नेताम , कमलेश मरकाम   संजू मरकाम सदस्य,और सभी पदाधिकारीगण,सदस्य उपस्तिथि थे।