CG CABINET MEETING : शपथ ग्रहण के तत्काल बाद होगी साय कैबिनेट की बैठक, धान बोनस सहित इन घोषणाओं पर लग सकती है मुहर....

छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय समेत दो उपमुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे। सूत्रों की माने तो फिलहाल अभी मंत्रियों का शपथ ग्रहण नहीं होगा। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद कैबिनेट बैठक की खबर मिल रही है।

CG CABINET MEETING : शपथ ग्रहण के तत्काल बाद होगी साय कैबिनेट की बैठक, धान बोनस सहित इन घोषणाओं पर लग सकती है मुहर....
CG CABINET MEETING : शपथ ग्रहण के तत्काल बाद होगी साय कैबिनेट की बैठक, धान बोनस सहित इन घोषणाओं पर लग सकती है मुहर....

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय समेत दो उपमुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे। सूत्रों की माने तो फिलहाल अभी मंत्रियों का शपथ ग्रहण नहीं होगा। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद कैबिनेट बैठक की खबर मिल रही है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उप मुख्यमंत्री बैठक में शामिल होंगे, जिसमें मोदी की गारंटी के तहत किये गए वायदों में से कुछ बड़े फैसलों में आज मुहर लग सकती है। 

इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पहली कैबिनेट बैठक में दो साल का बकाया बोनस और 3100 रुपये की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी को मंजूरी दी जा सकती है। साथ ही 18 लाख पीएम आवास योजना को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा दो साल का बकाया बोनस और 3100 रुपये की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी को मंजूरी दी जा सकती है। मुख्यमंत्री साय मुख्य सचिव को बीजेपी का घोषणा पत्र भी सौंपेंगे।