CG ब्रेकिंग : विधायक के भाई और नपा उपाध्यक्ष की कार पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस.....

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि कोंडागांव विधायक लता उसेंडी के भाई और नपा उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी की कार पर हमला हुआ है। इस हमले की शिकायत केशकाल थाने में की गई है।

CG ब्रेकिंग : विधायक  के भाई और नपा उपाध्यक्ष की कार पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस.....
CG ब्रेकिंग : विधायक के भाई और नपा उपाध्यक्ष की कार पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस.....

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि कोंडागांव विधायक लता उसेंडी के भाई और नपा उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी की कार पर हमला हुआ है। इस हमले की शिकायत केशकाल थाने में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक लता उसेंडी के भाई और नपा उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी रायपुर से कोंडागांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पर NH-30 मस्सूककोड़ा और चिचड़ीनाला के बीच अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इस घटना के बाद जसकेतु उसेंडी केशकाल थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कार्रवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम अज्ञात आरोपियों की खोज में जुट गई है।