CG ब्रेकिंग : गौ हत्या कर मांस की बिक्री करने वाले दर्जनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे…
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गौ हत्या कर गौ मांस की बिक्री करने वाले दर्जनों से ज्यादा आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौ वंश को जंगल में ले जाकर आरोपियों ने गौ हत्या की थी।




जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गौ हत्या कर गौ मांस की बिक्री करने वाले दर्जनों से ज्यादा आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौ वंश को जंगल में ले जाकर आरोपियों ने गौ हत्या की थी। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपी ईसाई समुदाय के लोग है। करडेगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मयूरचुंदी का मामला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस जंगल में घेराबंदी करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।