CG ब्रेकिंग : बड़े हादसे का शिकार हुए BJP सांसद, कार पर गिरी बिजली, साथ बैठा व्यक्ति बुरी तरह झुलसा, हालत गंभीर.....

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने की घटनाओं में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हुई है। मानसून के सीजन में तो इस तरह की घटना कम हुई है, लेकिन लौटता हुआ मानसून लोगों को डरा रहा है।  इस बीच  बिजली गिरने की एक और घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया एक हादसे में बाल-बाल बचे।

CG ब्रेकिंग : बड़े हादसे का शिकार हुए BJP सांसद, कार पर गिरी बिजली, साथ बैठा व्यक्ति बुरी तरह झुलसा, हालत गंभीर.....
CG ब्रेकिंग : बड़े हादसे का शिकार हुए BJP सांसद, कार पर गिरी बिजली, साथ बैठा व्यक्ति बुरी तरह झुलसा, हालत गंभीर.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने की घटनाओं में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हुई है। मानसून के सीजन में तो इस तरह की घटना कम हुई है, लेकिन लौटता हुआ मानसून लोगों को डरा रहा है।  इस बीच  बिजली गिरने की एक और घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया एक हादसे में बाल-बाल बचे। जानकारी के मुताबिक, सांसद राठिया सरायपाली के अपेरा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान उनकी कार पर बिजली गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति झुलस गया। वहीं सांसद सुरक्षित हैं। बिजली गिरने से कार खराब हो गई। इसके चलते सांसद ने कार को कार्यक्रम स्थल पर ही छोड़ दिया है। 

बताया जा रहा है कि बिजली गिरने के समय सांसद कार पर ही मौजूद थे। वे बाल-बाल बचे और सुरक्षित हैं। बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति झूलस गया है। उसका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।