CG बड़ा हादसा : CM ड्यूटी के लिए जा रहे ,पुलिसकर्मियों से भरी बस को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी ज़ोरदार टक्कर, महिला पुलिसकर्मी सहित 20 घायल...




........
जांजगीर चांपा 14 जनवरी 2022। बिलासपुर से जांजगीर जा रही पुलिसकर्मियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी है। इस हादसे में बस सवार 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए है। घायलों में 10 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह बिलासपुर से 45 पुलिसकर्मियों को बस से जांजगीर लेजाया जा रहा था। इस दौरान करीब आठ बजे के बीच शिवरीनारायण के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में बस सवार 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। इस घटना के बाद मौके पर शिवरीनारायण पुलिस पहुंची और घायलों की उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि, ट्रक ड्राइवर की झपकी आ गई थी, इस वजह से ये हादसा हुआ। फिलहाल ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। साथ ही उससे इस घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि हादसे में 15 से 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें 8 से 10 महिला सिपाही हैं। हादसे के समय बस में 45 जवान सवार थे। बाकी सिपाहियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद शिवरीनारायण थाने लाया गया है। यहां से उनके अस्पताल भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के चलते सामने से जा रही जवानों से भरी बस से ट्रक की टक्कर हो गई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर रेंज IG से फोन पर बात की और जवानों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। वहीं खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री ने अपना जांजगीर दौरा रद्द कर दिया है।