Bride Entry on Tractor in Marriage : दुल्हन ने ट्रैक्टर चलाते हुए मारी एंट्री, देखकर दंग रह गया दूल्हा, देख कर हैरान हुए लोग...
The bride entered while driving the tractor, the groom was stunned to see, people were surprised to see. दुल्हन ने ट्रैक्टर चलाते हुए मारी एंट्री, देखकर दंग रह गया दूल्हा, देख कर हैरान हुए लोग.




Bride Entry on Tractor in Marriage :
जिले की एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर इलाके में चर्चा भी जोरों पर है। वीडियो में दुल्हन की एंट्री को देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल युवती ने अपनी शादी में ट्रैक्टर में एंट्री ली है, जिसका वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। (Bride Entry on Tractor)
दुल्हन ने ट्रैक्टर चलाते हुए मारी एंट्री
Bride Entry on Tractor in Marriage मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के मुलताई ब्लाक मुख्यालय का है, जहां साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जावरा निवासी वासु कवड़कार और मुलताई निवासी भारती तागड़े का विवाह गुरुवार रात को संपन्न हुआ। इस शादी में दुल्हन भारती शादी के मंडप में ट्रैक्टर चलाते हुए पहुंची। (Bride Entry on Tractor)
बनी किसान परिवार की बहू
बताया जा रहा है की पोस्ट ग्रेजुएट भारती की सोच थी कि शादी में कार और डोली से दुल्हन के एंट्री लेने का ट्रेंड पुराना हो गया है। इसलिए उसकी सोच थी कि वो कुछ नया करे और उसने अपनी सोच को अमली जामा पहनाने के लिए ट्रैक्टर को चुना और किसान के घर की बहू बनने के लिए घर से तैयार होकर खुद ट्रैक्टर चलाते हुए रिश्तेदारों के साथ शादी के मंडप में पहुंची। दुल्हन को इस तरह ट्रैक्टर चलाकर आते देख बराती और घराती आश्चर्यचकित रह गए।
देखे विडियो :