BJP को कलाकारों का साथ:​​​​​​​ फिल्म दबंग की एक्ट्रेस BJP में हुई शामिल.... फिल्मफेयर अवॉर्ड विनर अभिनेत्री और अभिनेता BJP में शामिल.... बीते साल किया था कांग्रेस के लिए प्रचार.....

Bollywood and Punjabi actress Punjabi actor-singer join BJP The actress of film Dabangg joined BJP

BJP को कलाकारों का साथ:​​​​​​​ फिल्म दबंग की एक्ट्रेस BJP में हुई शामिल.... फिल्मफेयर अवॉर्ड विनर अभिनेत्री और अभिनेता BJP में शामिल.... बीते साल किया था कांग्रेस के लिए प्रचार.....

...

डेस्क। पंजाब की सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। इसी बीच अभिनेत्री माही गिल भाजपा में शामिल हो गई हैं। पंजाब में भाजपा को कलाकारों का भी साथ मिला है। फिल्म अभिनेत्री माही गिल और अभिनेता हॉबी धालीवाल सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया। माही गिल मूल रूप से पायल के धमोट की रहने वाली हैं। उनके पिता अवतार गिल पंजाब सरकार में डिप्टी इकॉनमिक एडवाइजर रह चुके हैं। 

उनकी माता नरिंदर कौर गिल चंडीगढ़ में सीनियर लेक्चरार रह चुकी हैं। वहीं, कमलजीत सिंह उर्फ हॉबी धालीवाल मलेरकोटला से हैं और इस वक्त पटियाला में रह रहे हैं। पंजाब की कई फिल्मों में उन्होंने दमदार अभिनय किया है। अभिनेत्री माही गिल और पंजाबी अभिनेता-गायक हॉबी धालीवाल, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री-पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत और पंजाब भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। माही गिल को उनके दमदार अभिनय के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा माही ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। और पंजाब में उनकी काफी पैन फॉलोइंग है। 


अब उनकी राजनीतिक पारी की शुरुआत भी हो चुकी है। देव डी की एक्ट्रेस ने पिछले साल दिसंबर में वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस उम्मीदवार हरमोहिंदर सिंह लकी के लिए प्रचार किया था। इस दौरान जब उनसे राजनीति में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि लकी उनके बचपन के दोस्त हैं और वह केवल उनका साथ दे रही थीं। उनकी राजनीति में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। माही ने गुलाल, आगे से राइट, दबंग, साहेब बीवी और गैंगस्टर, पान सिंह तोमर, दबंग 2, साहेब बीवी और गैंगस्टर्स रिटर्न्स, जंजीर,  दुर्गामती जैसी फिल्मों में काम किया है। 


माही गिल का असली नाम रिंपी कौर गिल है। माही एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और मुख्य रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। माही गिल को साल 2009 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' से बॉलीवुड में पहचान मिली। फिल्म देव डी के बाद माही ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए। माही गिल ने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम करने के अलावा माही ने तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। माही गिल ने कहा कि उन्हें हमेशा लगता था कि उनका अपना राज्य पंजाब उन्हें बुला रहा है। वह अपने राज्य की सेवा करना चाहती हैं और उन्हें भाजपा से बेहतर पार्टी नहीं मिली। फिल्म फेयर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने कहा कि वह विशेष रूप से पंजाब में लड़कियों के लिए कुछ करना चाहती थीं और उन्हें विश्वास था कि वह केवल भाजपा में ही ऐसा कर सकती हैं।