CG- प्रेमिका की हत्या: ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश.... प्रेमी ने की थी गर्लफ्रेंड की हत्या... मिलने बुला गला दबाकर उतारा मौत के घाट.... पहचान छुपाने पेट्रोल डालकर लगा दी आग... पुलिस ने खंगाले 700 घंटो से ज्यादा का फूटेज......




....
अंबिकापुर 25 नवंबर 2021। सरगुजा पुलिस ने थाना दरिमा क्षेत्रान्तर्गत मैनपाठ घाटी के अंधे हत्याकाण्ड की गुत्थी सुलझा ली है। सैकडो गुम इंसानो की तस्दीकी कर अज्ञात मृतिका की शिनाख्ती की गई। सैकडो सीसीटीवी एवं 700 घंटो से ज्यादा का फूटेज खंगाला गया। मृतिका का प्रेमी ही उसका हत्यारा निकला। ग्राम रकेली झांगझरिया खाई में महिला की लाश अर्द्धजली क्षत विक्षत स्थिति में पड़ी थी। उक्त सूचना पर थाना दरिमा में मर्ग कमांक 78/21 कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया था। डॉक्टर के पी.एम. रिपोर्ट के आधार पर हत्या की बात सामने आने पर अपराध कमांक 188 / 21 धारा 302.201 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।
एसपी सरगुजा अमित तुकाराम कांबले के द्वारा एएसपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में एसडीओपी अखिलेश कौशिक के साथ थाना प्रभारी दरिमा आशा तिर्की को विवेचना हेतु निर्देशित किया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात मृतिका की शिनाख्ती हेतु जिला के समस्त थाना एवं सरहदी जिलों के थानों से संपर्क कर गुम महिला के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया इसके अतिरिक्त घटना स्थल के आने-जाने के मार्ग में लगे सीसीटीव्ही फूटेज को भी चेक कराया गया। इसी बीच थाना राजपुर की गुम महिला दीक्षा सिंह पति अजय सिंह निवासी ग्राम नौकी थाना राजपुर के संबंध में जानकारी प्राप्त हुयी कि वह दिनांक 25 अक्टूबर 2021 से अपने घर से निकल गयी है तथा उसका मोबाईल भी स्विच ऑफ है। उक्त गुम महिला के परिजनों को घटना स्थल से मिले अधजले कपड़े, चप्पल, शिव जी की मूर्ति इत्यादी को दिखाया गया जिसपर मृतिका के परिजनों के द्वारा अपने पुत्री दीक्षा का होना प्रकट किये।
अज्ञात मृतिका की शिनाख्ती हो जाने के उपरांत आरोपी की पता- तलाश हेतु प्रयास किया गया जिसपर यह जानकारी मिली की मृतिका पिछले कुछ महिनों से अपने पति से अलग होकर अपने मायके में रह कर राजपुर स्थित रूपेश अग्रवाल के बजाज ऑटो शो रूम में काम करने लगी थी जहां उसकी पहचान शोरूम में ही फायनेशियर / रिकवरी का काम करने वाले अशोक कौशिक पिता रामदास कौशिक उम्र 25 वर्ष साकिन परसागुड़ी थाना राजपुर जिला बलरामपुर से हुयी जिसके साथ मृतिका का प्रेम संबंध निर्मित हुआ। मृतिका अशोक से कहती थी कि वह अपने ससुराल नहीं जाना चाहती तथा वह उसरो शादी करना चाहती है। इस बात से आरोपी अशोक भयभीत हो गया।
दिनांक 25 अक्टूबर 2021 को सुबह 5:30-6:00 के मध्य मृतिका फोन पर आरोपी को बोली की वह अपने घर से निकल गयी है और वह उसके घर आ रही है। नही रखोगे तो थाने में केश कर दूंगी जिस पर आरोपी मृतिका से बोला कि वह बस से चरगढ़ तक आये वहां से वह उसे बाईक में बैठा लेगा। मृतिका और आरोपी वहां से मैनपाठ जाने के रास्ते की ओर निकले करीबन 12:30 बजे जब आरोपी अशोक और मृतिका घाटी चढ़ चुके थे।
वहीं आरोपी अपनी बाईक खड़ी किया और मृतिका को अंदर जंगल की ओर ले गया जहां पर आरोपी के द्वारा मृतिका का गला दबाकर हत्या कर दिया गया। मृतिका की शिनाख्ती न हो पाये इस कारण आरोपी के द्वारा पेट्रोल से भिगे कपड़े को माचिस की तिली से जलाकर मृतिका के चेहरे एवं उपरी हिस्से को जला दिया गया और उसके मोबाईल तथा सीम को फेंक दिया। आरोपी अशोक को आज दिनांक 25.11.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड हेतु भेजा जाता है।