राज्य सरकार के झूठे वादों पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन पूर्व मंत्री श्री केदार कश्यप जी व अन्य भाजपाइयो द्वारा सुकमा एसडीएम को सौपा ज्ञापन

राज्य सरकार के झूठे वादों पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन पूर्व मंत्री श्री केदार कश्यप जी व अन्य भाजपाइयो द्वारा सुकमा एसडीएम को सौपा  ज्ञापन

 

*शराबबंदी का झूठा वादा को लेकर भाजपा ने किया मंत्री कवासी लखमा के निवास के सामने विरोध प्रदर्शन*

 *युवा मोर्चा, महिला मोर्चा आदिवासी, मोर्चा किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया संयुक्त विरोध प्रदर्शन*

 

*= शराब की बोतलों के साथ जताया विरोध,गंगाजल की कसम याद दिलायी*

*= शराब बंदी करने की मांग दोहराया युवा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की कसम याद दिलाई*

कांग्रेस सरकार के शराबबंदी के झूठे वायदे के खिलाफ आज भारतीय जनता युवा मोर्च, महिला मोर्चा , आदिवासी मोर्चा, किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिले में कांग्रेस के विधायक कवासी लखमा जी के निवास के सामने शराब की बोतलों के साथ जोरदार व नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया। व छ.ग में शराबबंदी की पुरजोर मांग की। जिला मुख्यालय सुकमा में विधायक मंत्री कवासी लखमा के निवास के समक्ष भाजपा कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी करते रहे। मंत्री कवासी लखमा के सुकमा मुख्यालय में ना होने के कारण शराब की बोतलों को मंत्री निवास में रखकर अपना विरोध प्रदर्शन किया, तदुपरांत भाजपा कार्यकर्ताओ ने मंत्री पुत्र व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के निवास को घेरने पहुंचे। पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा घेरा लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे जोर शोर से नारेबाजी के साथ सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें मंत्री पुत्र कवासी हरीश को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शराबबंदी व युवा बेरोजगारी भत्ता की मांग करते हुए। शराब की बोतलों को भेंट किया गया उसके पश्चात राज्य सरकार व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुकमा एसडीएम कार्यालय में एसडीएम को पूर्व मंत्री आदरणीय श्री केदार कश्यप जी सुकमा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हूँगाराम मरकाम जी श्री संजय पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष नगरनिगम जगदलपुर व अन्य भाजपाइयो द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।

 *भाजपा सुकमा जिलाध्यक्ष हुंगाराम मरकाम* ने कहा कि शराबबंदी करने का वायदा ढाई साल गुजरने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने नहीं निभाया है।जिसको लेकर आज भाजपा के सभी मोर्चा के द्वारा सुकमा के कांग्रेसी विधायक व मंत्री के निवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। कोरोना संकट के कठिन समय में जनता की जान बचाने के बजाय कांग्रेस सरकार प्रदेश में घर पहुँचा कर शराब बेचती रही।ऐसे गलत निर्णय व वादा खिलाफी को लेकर भाजपा ने विरोद जताई है। आज के प्रदर्शन के साथ भाजयुमो , महिला मोर्चा ने प्रदेश में शराबबंदी किये जाने की मांग दोहराई है और मौजूदा राज्य सरकार को उनका झूठा वायदा याद दिलाया है।शराब की वजह से घर परिवार बर्बाद हो रहे है,जिसकी चिंता गंगाजल की झूठी कसम खाने वाली भूपेश सरकार नहीं कर रही है।

 

आज विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपाई अरुण सिंह भदौरिया जी,सहकारिता प्रकोष्ठ विशेष आमंत्रित सदस्य विवेक यादव जी,भाजपा जिलामंत्री संजय सोढ़ी जी,भुनेश्वरी यादव जी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रिषभ किशोर गुप्ता जी,भाजपा कोषाध्यक्ष अंशु सिंह चौहान , किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष परदेशी राम नाग,भाजपा सुकमा मंडल उपाध्यक्ष मनीष सोनू सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री राजकुमार कश्यप, युवा मोर्चा जिला मंत्री गोनेल शंकर राव ,युवा मार्चा जिला कोषाध्यक्ष विष्णु साहु,मण्डल अध्यक्ष राजेश दास,नरेश साहु ,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेख जावेद, भाजयुमो मण्डलमंत्री पवन नाग,शेख आसिफ ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका गुप्ता पार्षद सुश्री शिल्पा मंडावी ,विमला मंडावी ,दिपक नेताम ,लक्ष्मी शर्मा ,मालती ,चंपा, गीता आदिवासी मोर्चा जिला अध्यक्ष अन्नु मंडावी,सुखदेव नाग,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नाग, लेबोराम नाग, सलवम गंगा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री रमेश यादव देवेश दुर्व,जावेद खान,इमरान खान,गोकुल दास,वा बडी़ संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।