भाजपा का घर-घर संपर्क, उज्ज्वला गैस कनेक्शन व आयुष्मान कार्ड वितरण भी...

भाजपा का घर-घर संपर्क, उज्ज्वला गैस कनेक्शन व आयुष्मान कार्ड वितरण भी...
भाजपा का घर-घर संपर्क, उज्ज्वला गैस कनेक्शन व आयुष्मान कार्ड वितरण भी...

भाजपा का घर-घर संपर्क, उज्ज्वला गैस कनेक्शन व आयुष्मान कार्ड वितरण भी

दंतेश्वरी वार्ड में महिलाओं, बुजुर्ग, युवाओं व बच्चों से मिले भाजपा नेता व कार्यकर्ता

मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा - रुप सिंह मण्डावी

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आमजन के दुख-सुख का साथी - संतोष बाफना

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी का सघन जनसंपर्क अभियान निरंतर चल रहा है और भाजपा के नेता, कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन से संवाद कर रहे हैं। आज शुक्रवार को मां दतेश्वरी वार्ड में पूर्व विधायक संतोष बाफना, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने घरों में दस्तक देकर बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं से भेंट की और केन्द्र की मोदी सरकार की जन उपयोगी योजनाओं से अवगत कराया, साथ ही उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा। 

जनसंपर्क अभियान के दौरान दंतेश्वरी वार्ड पार्षद राजपाल कसेर के प्रयास से केन्द्र की मोदी सरकार की उज्जवला गैस योजना के तहत  गैस चूल्हा,सिलेंडर व आयुष्मान कार्ड का वितरण भी लाभार्थियों को श्री मण्डावी व श्री बाफना के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे हुये हैं। इन नौ वर्षों में मोदी सरकार ने आमजन की रोजमर्रा से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाया है। जिसका सीधा लाभ आज आम जनता को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आमजनता की समस्याओं को दूर करने के लिये लड़ता है। 

पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की सभी योजनायें देश के विकास व आमजन के उत्थान के लिये बनी है। यहाँ महिलाओं को वितरित किया जा रहा उज्जवला गैस कनेक्शन व पांच लाख रूपये तक निशुल्क ईलाज के बना आयुष्मान कार्ड इसका जीवंत उदाहरण है। कांग्रेस सरकार सिर्फ जनता से झूठ बोलने का काम करती है और भारतीय जनता पार्टी आमजन के घर पहुँच कर उनकी समस्या, उनकी परेशानी को दूर करने निरंतर कार्य कर रही है और करती रहेगी। 

कार्यक्रम का संचालन पार्षद राजपाल कसेर और आभार प्रदर्शन प्रकाश झा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वेदप्रकाश पांडे,सुरेश गुप्ता,दिगंबर राव,राजपाल कसेर,आरेंद्र सिंह आर्य,आलोक अवस्थी,अविनाश श्रीवास्तव,उमाकांत सिंह,विक्रम सिंह यादव,सुरेश कश्यप,दशरथ गुप्ता,तारा गुप्ता,महेश्वरी ठाकुर,कुसुम परिहार, सूर्यभूषण सिंह,प्रेम यादव, शशिनाथ पाठक,सुरेश कश्यप,किरण सेन,भारती राव,बसंती नायक,गणेश मानिकपुरी,महिमा सागर, सिकंदर दास, लक्ष्नदई ठाकुर,शांति नाग,कमल श्रीवास्तव, पिंटू साव आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।