आम जनता को परेशानी में डालने वाला कानून न बनाए भाजपा सरकार : जैन

आम जनता को परेशानी में डालने वाला कानून न बनाए भाजपा सरकार : जैन
आम जनता को परेशानी में डालने वाला कानून न बनाए भाजपा सरकार : जैन

आम जनता को परेशानी में डालने वाला कानून न बनाए भाजपा सरकार : जैन

जगदलपुर : पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार  आम जनता को परेशानी में डालने वाला कोई भी कानून न बनाए। साथ ही, छत्तीसगढ़ सरकार से यह अपील भी की है कि वह समस्त उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति पूर्व के समान सतत रूप से सुनिश्चित करे।

मीडिया से चर्चा करते श्री जैन ने कहा है कि केंद्र सरकार ने हिट एंड रन को रोकने जो कानून लाया है, वह जल्दबाजी में बिना चर्चा व व्यापक विमर्श के लाया गया है। कानून बनाने की केंद्र सरकार की यह प्रवृति निन्दनीय है।

हड़बड़ी में लाए गए इस कानून के लिए चालक- मालिक संगठनों से भी चर्चा करना मोदी सरकार ने मुनासिब नहीं समझा, जो उसकी तानाशाही मनोवृति को दर्शाता है। ऐसा लगता है जैसे मोदी सरकार ने नए साल में आम जनमानस को परेशान करने का उपहार दिया है।

जैन ने कहा है कि आम उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति पर हड़ताल से विपरीत असर पड़ रहा है। पेट्रोल, डीजल, दूध, सब्जी, दाल, चावल व अन्य जरूरी चीजों के लिए जनता भटक रही है।

कालाबाजारी की समस्या से भी जनता जूझ रही है। उन्होने प्रदेश की भाजपा सरकार से दैनन्दिनी की समस्त चीजों की यथावत आपूर्ति बहाल करने के ठोस उपाय करने का आग्रह भी किया है। साथ ही, जनहित में इस काले कानून को शीघ्र वापस लेने की मांग भी की है।