CG- BJP संभागीय चयन समिति का ऐलान: नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने संभागीय चयन समिति का किया गठन.... जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी.... देखिए लिस्ट.....

CG- BJP संभागीय चयन समिति का ऐलान: नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने संभागीय चयन समिति का किया गठन.... जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी.... देखिए लिस्ट.....

...

रायपुर 28 नवंबर 2021। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने नगरीय निकाय आम चुनाव 2021 के लिए संभागीय चयन समिति का ऐलान किया है। रायपुर संभाग और दुर्ग संभाग के लिए संभागीय चयन समिति का गठन किया है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सूची जारी की है। जारी सूची में प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा की नगरीय निकाय के चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी ने संभागीय चयन समिति का गठन किया है। रायपुर संभाग की सूची में 8 और दुर्ग संभाग की सूची में 9 नाम शामिल है। भाजपा ने भिलाई, भिलाई- चरौदा, और रिसाली व बीरगांव के लिए संभागीय चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है l रायपुर की समिति के संयोजक मोतीलाल साहू, और दुर्ग की समिति के संयोजक सांसद संतोष पांडे हैंl

देखें लिस्ट