कांग्रेस कुशासन के खिलाफ भाजपा आक्रामक,आठ स्थानों में दिया धरना




• संजय गाँधी वार्ड के पीडि़तों को न्याय दिलाने सड़क की लडा़ई लड़ रही भाजपा
• भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा,केदार कश्यप ने कहा - अहंकारी कांग्रेस को सबक सिखायेगी जनता
जगदलपुर। संजय गाँधी वार्ड की कांग्रेसी पार्षद द्वारा प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर गरीब परिवारों से की गयी लाखों रुपये की धन उगाही को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी भाजपा ने अपना आंदोलन तेज करते हुए आज शहर के आठ अलग-अलग स्थानों पर दो घंटे सांकेतिक धरना दिया और कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेसी पार्षद के विरूद्ध पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने को लेकर भाजपा के नेताओं ने इसे कांग्रेस का असली चाल,चरित्र व चेहरा बताया।
निरंतर बारह दिन से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ सड़क की लडा़ई लड़ रही भाजपा अब आक्रामक रणनीति बना कर आगे बढ़ रही है। आज शहर के आठ स्थानों संजय मार्केट,जगन्नाथ मंदिर,नगर निगम कार्यालय के समक्ष,गुरूगोविंद सिंह चौक,फिरंता देवी बाजा़र,तिरंगा चौक,धरमपुरा बाजा़र व पुराना बस स्टेण्ड के समीप भाजपा ने दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सांकेतिक धरना दिया। जिसमें भाजपा के बडे़ नेता भी प्रमुखता से शामिल हुए व धरने को संबोधित किया।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सत्ता के अहंकार में डूबी कांग्रेस का यह असली चेहरा है। राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस प्रशासन एफआईआर दर्ज करने से पीछे हट रहा है। कांग्रेस सरकार के कुशासन में गरीब पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने के लिये भाजपा कटिबद्ध है और यह लडा़ई जारी रहेगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने कहा कि कांग्रेस के सत्तासीन होने के बाद सबसे पहले भ्रष्टाचार व गलत कार्यो में ईजाफा होता है और पुलिस प्रशासन पर राजनैतिक दबाव डाल कर उनके हाथ बाँध दिये जाते है। संजय गाँधी वार्ड की कांग्रेसी पार्षद पर कानूनी कार्यवाही न हो सके,यह कुचेष्टा कांग्रेस सरकार कर रही है। भाजपा इस मामले में शांत नही बैठेगी।
भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर आते हैं और सीएम की मौजूदगी में भी गरीब परिवारों को न्याय नहीं मिलता। इससे बडी़ विडम्बना क्या होगी कि मुख्यमंत्री बघेल पीडि़त गरीबों के आँसू पोंछने व राहत देने से पीछे हट गये। कांग्रेसी की कथनी व करनी जनता समझ गयी है।
पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि कांग्रेस राज्य सरकार का यही असली चेहरा है,सत्ता के अहंकार में डूबी कांग्रेस को गरीब पीडि़त परिवारों की आवाज़ सुनायी नहीं दे रही है। भाजपा पीडि़तों के साथ खडी़ है और अहंकारी कांग्रेस शासन के विरूद्ध हर मोर्चे पर मुकाबि़ल है।
आज भाजपा के धरना प्रदर्शन में प्रमुख रुप से पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप,विद्या शरण तिवारी,श्रीनिवास मिश्रा,रामाश्रय सिंह,वेद प्रकाश पांडे,सुरेश गुप्ता,संजय पांडे,नरसिंह राव,आलोक अवस्थी,दीप्ति पांडे,अश्वनी सरडे,अविनाश श्रीवास्तव,संजय विश्वकर्मा,सुब्रतो विश्वास,राकेश तिवारी,आर्येद्र सिंह आर्य,संग्राम सिंह राणा, मनीष पारख,वेदांत दीक्षित,गणेश काले,राजपाल कसेर,सविता गुप्ता,रीना घोष,रिंकू पांडे, राजेश मिश्रा,दंतेश्वर राव,भारती श्रीवास्तव,शशि नाथ पाठक,योगेश ठाकुर,कमल पटवा,शशि नाग,अतुल सिम्हा,आलेख तिवारी,जयराम दास,आशु आचार्य,प्रकाश झा,अमर झा,लक्ष्मण झा,अतुल कौशल,शंभू नाग,आनंद झा,संजय चंद्राकर,लाला महावर,धन सिंह नायक,सुरेश कश्यप,संतोष त्रिपाठी,रुपेश जैन,श्रीष मिश्रा,मनोज पटेल,भुवनेश ध्रुव, अभिषेक तिवारी,राम कुमारी यादव,किरण सेन,मीना विश्वकर्मा,सुधा मिश्रा,माहेश्वरी ठाकुर,त्रिवेणी रंधारी,विक्रम सिंह यादव,ममता राणा,बिजली बैध,रवि कश्यप, प्रमिला कपूर,गायत्री कश्यप,दयामणि बघेल,अखिलेश शुक्ला,परितोष मंडल,अनिमेष चौहान,डीके नाग,संतोष झा,राजेश सिंह, सतीश बाजपेई,सूरज मिश्रा, अरविंद मिश्रा, बाबू बाजपेई, मानिक राम,उमेश गुप्ता,योगेश मिश्रा,लोकेश राव,मनोज ठाकुर,आनंद झा,राजा यादव,अभिशेख तिवारी,परेश ताती,बृजेश कपूर,फरहा अंसारी,सरोज श्रीवास, वीरू शर्मा, वीरेंद्र जोशी,राजकुमार सिंह,सूर्य भूषण सिंह,हरि शंकर झा,विक्की साहू,अनिल सागर,दशरथ गुप्ता, सिकंदर दास, दिलीप झा,गणेश दास,अजीत सिंह,तेजेंद्र सिंह आदि सहित बडी़ संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।