BIG CG ब्रेकिंग: सरकार का बड़ा फैसला.... TET की वैधता जिनकी समाप्त हो चुकी है उनका भी TET का प्रमाण पत्र अब जीवन भर रहेगा वैध.... स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश.... देखें आदेश.....

BIG CG ब्रेकिंग: सरकार का बड़ा फैसला.... TET की वैधता जिनकी समाप्त हो चुकी है उनका भी TET का प्रमाण पत्र अब जीवन भर रहेगा वैध.... स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश.... देखें आदेश.....


रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव सरोज उईके ने शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र की वैधता को लेकर आदेश जारी किया है। जिनकी शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो चुकी है। वे सभी प्रमाण पत्र आजीवन वैध माने जायेंगे ।

 

 

स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव सरोज उईके ने जारी आदेश में कहा है कि राज्य शासन एतद् द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता (Teacher Eligibility Test) परीक्षा के संबंध में जारी समसंख्यक आदेश दिनांक 26.06.2021 मे आंशिक संशोधन करते हुए कंडिका 3 के स्थान पर निम्नानुसार प्रतिस्थापित करता है।

 

 

 जिन अभ्यार्थियों के पूर्व में जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो चुकी है वे सभी प्रमाण पत्र आजीवन वैध माने जायेंगे।