किसानों को आई खाद की संकट को लेकर भाजपा आई किसानों के साथ .. दिया ज्ञापन किया चक्काजाम..

संदीप दुबे✍️✍️✍️

किसानों को आई खाद की संकट को लेकर भाजपा आई किसानों के साथ .. दिया ज्ञापन किया चक्काजाम..
किसानों को आई खाद की संकट को लेकर भाजपा आई किसानों के साथ .. दिया ज्ञापन किया चक्काजाम..

नयाभारत 
संदीप दुबे✍️✍️✍️

भैयाथान  -  सहकारी समितियों में रासायनिक खाद के किल्लत को लेकर भाजपा जिला सुरजपुर के आह्वान पर  भैयाथान के सहकारी समिति के समीप भाजपा मंडल व किसानो के द्वारा धरना प्रदर्शन कर अनुविभागीय अधिकारी सागर सिंह को ज्ञापन सौंपकर सहकारी समितियों में अतिशीघ्र रासायनिक खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।

  धरना प्रदर्शन को भाजपा नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानो की कभी हितैषी नही हो सकती है यह सरकार किसान विरोधी है इसलिए तो सहकारी समितियों में खाद नही है और बाजार में दोगुने दाम पर रासायनिक खाद खरीदने किसान विवश हैं। इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश सरकार के द्वारा अधिकारियों को भ्रष्टाचार करने के लिए खुली छूट दे दी गई है। वर्तमान में रासायनिक खाद की स्थिति भी 20 प्रतिशत समितियों में और 80 फीसदी दुकानों में है।जिसके कारण किसान खाद के लिए भटक रहा है।इस सब के बाद भी क्षेत्र के विधायक आंख बंद कर ली है। इन सभी स्थितियों को जनता देख रही है समय आने पर जनता जवाब देगी।
धरना प्रदर्शन को सत्यनारायण सिंह, प्रकाश दुबे, बलराम सोनी,मार्तंड साहू ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन सुनील साहू ने किया।

इस दौरान राजू प्रताप सिंह, शांतनु गोयल,राकेश पाठक, अमन प्रताप सिंह,गनपत पाटिल,हेम सिंह, रामबाई,सीताराम,लालचंद्र शर्मा,सौरभ साहू,मनीष यादव,कुम्रेश दुबे,राम कुमार गुप्ता,खेलसाय, विनोद पैकरा,मनित नाविक,राम औतार,ध्रुव सारथी,श्याम लाल,राम प्रसाद,धरम साय सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे।