हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन...
संदीप दुबे✍️✍️✍️




Nayabharat
संदीप दुबे✍️✍️✍️
भैयाथान - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह के पहले दिन मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान में पहुंचकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया।साथ ही वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से उनका हाल चाल जाना।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू ने बताया कि भाजपा संगठन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ सेवा कार्य करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य जनता के चेहरे पर मुस्कान लाना है। देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री अपनी जिंदगी का प्रत्येक पल देश की सेवा में लगा रहे हैं। बगैर रुके व बिना थके वह अनवरत देश की सेवा में समर्पित हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान शैलेन्द्र,गुप्ता,हेम सिंह,शान्तनु गोयल,राम कुमार गुप्ता,कुमरेश दुबे,अमन प्रताप सिंह,अखंड प्रताप सिंह,मनीष राजवाड़े,रूपेंद्र कुशवाहा,बिजेंद्र कुशवाहा सहित काफी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।