*भाजयुमो मंडल ओड़गी कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न...*
संदीप दुबे




• पटाखों की गुंज से जिला अध्यक्ष का किया गया स्वागत.
• कांग्रेस सरकार पर साधा गया निशाना
संदीप दुबे
ओड़गी/ भैयाथान - मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविन्द्र भारती के नेतृत्व में भाजयुमो मंडल ओड़गी की प्रथम कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई । सर्वप्रथम पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रतीमा में फूल अर्पित कर बैठक का श्रीगणेश किया गया । बैठक में अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस सरकार के ऊपर निशाना साधते हुए विफलता को गिनाया । वहीं जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा को बीजेपी की रीढ़ की हड्डी बताते हुए हमेशा संगठित होकर कार्य को करने का मंत्र प्रदान किया। भाजपा ओड़गी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने भुपेश बघेल के ऊपर युवाओं को बेरोजगारी भत्ता ना देने पर जोरदार हल्ला बोला।
• बाइक रैली निकालकर किया गया स्वागत...
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविन्द्र भारती का मंडल ओड़गी में प्रथम आगमन पर भाजयुमो मंडल ओड़गी के द्वारा बाइक रैली निकालकर स्वागत किया गया । विशाल बाइक रैली कुदरगढ़ चौक से मंगल भवन ओड़गी तक युवाओं के द्वारा निकाला गया । जहां पर आतिशबाजी करते हुए पटाखों की गुंज के साथ स्वागत किया गया । इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, महामंत्री प्रवीण गुर्जर , केशव सिंह, भाजयुमो मंडल ओड़गी अध्यक्ष नीरज गुर्जर,जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र गुर्जर , सोहन कुर्रे, कोषाध्यक्ष संधारी यादव, महिला अध्यक्ष विनीता यादव, मंत्री बेबी बंछोर, मिडिया प्रभारी जगदेव यादव,प्रभारी विराट प्रताप सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा , स्थायी आमंत्रित सदस्य लवकेश पैकरा,सह मंडल प्रभारी रविन्द्र जायसवाल, प्रदीप द्विवेदी , शांतनु गोयल, सत्यनारायण सिंह,जिला किसान मोर्चा मंत्री विभीषण यादव, उमेश्वर गुर्जर, श्यामलाल गुर्जर , नरेश जयसवाल , दुर्गा गुप्ता , भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य आशीष गुर्जर, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी विजय गुर्जर, उपाध्यक्ष संदीप तिवारी, प्रवीण गुप्ता,ओमिश जायसवाल, महामंत्री अरुण सिंह, चंदन विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष अजेन्द्र गुर्जर, सह कोषाध्यक्ष भीम देवांगन, मंत्री दयानंद पांडे, दिलबरन सिंह, भानू कुशवाहा, सुशांत यादव, मीडिया प्रभारी प्रियांशु यादव, रोहन देवांगन, सोसल मीडिया प्रभारी गौरव यादव, निशांत पाण्डेय, कन्हैया सोनी , अर्जुन सिंह,राम बुलाकर गुर्जर, सूरत लाल पंडो,सोनपति राजवाड़े, शैलेंद्र गुर्जर, गुलाब साय राजवाड़े, गिरीश राजवाड़े,व भारी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।