CG- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या: पति ने ही गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Anganwadi worker murdered, husband strangled her to death

CG- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या: पति ने ही गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वजह जान रह जाएंगे हैरान
CG- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या: पति ने ही गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वजह जान रह जाएंगे हैरान

नयाभारत डेस्क। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र का मामला है। ग्राम कसेकेरा में आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी की गाला दबाकर हत्या कर दी।

खेम बाई ध्रुव का पहला विवाह ग्राम कोसमबुड़ा के घनश्याम ध्रुव के साथ हुआ था। घनश्याम ध्रुव का एक्सीडेंट से मौत हो गया, खेमबाई ध्रुव और उसकी माँ फुलवाबाई एक साथ पुराना गाँव में रहते थे। वर्ष 2015 - 2016 में खेमबाई ध्रुव का आँगनबाड़ी कार्यकर्ता का नौकरी लगा, तब से घर में रहकर नौकरी कर रही थी। वर्ष 2020 में ग्राम कसेकेरा का गोविंद राम ध्रुव के तरफ से रिस्ता आने पर चुड़ी पहना कर दुसरा विवाह कर दिये। खेमबाई ध्रुव ड्यूटी के दिनो में ग्राम पीपरछेड़ी में रहती थी तथा रविवार अवकाश होने से शनिवार की शाम को अपने ससुराल ग्राम कसेकेरा चली जाती थी।

मृतिका दिनाँक 27.09.2024 के दोपहर 02.00 बजे के बाद खेमबाई अपनी स्कुटी से अपने ससुराल ग्राम कसेकेरा चली गई। आरोपी गोविंद राम ध्रुव ने बताया कि दिनांक 28.09.2024 के रात्रि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद में आक्रोश में आकर जान से मारने की नियत से आरोपी द्वारा अपनी पत्नी खेमबाई ध्रुव के छाती में बैठकर अपने दोनो हाथो से गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। मामले में हत्या के आरोपी गोविंद राम ध्रुव उम्र 34 वर्ष, निवासी कसेकेरा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।