राष्ट्रीय मजदूर इंटक कॉंग्रेस का संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में हुई सम्पन्न..




राष्ट्रीय मजदूर इंटक कॉंग्रेस का संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में हुई सम्पन्न..
श्रमिकों के हकों के लिए इंटक कॉंग्रेस की रही सबसे महत्वपूर्ण भूमिका - मौर्य..
भूपेश सरकार द्वारा मजदूरों के लाभ हेतु बनाई गई योजनाओं से प्रत्येक मजदूर खुशहाल - जैन...
जगदलपुर : आज राष्ट्रीय मजदूर इंटक कॉंग्रेस का संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन जगदलपुर में सम्पन्न हुई..सर्वप्रथम इंटक कॉंग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने इंटक कॉंग्रेस का गमछा पहनाकर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य व विधायक जगदलपुर का आत्मीय स्वागत किया ततपश्चात इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया..
शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा श्रमिको के हितों की लड़ाई हमेशा इंटक कॉंग्रेस ने जमीनी स्तर पर लड़ी है,आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत से कॉंग्रेस पार्टी को जिताने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी खेतिहर मजदूर न्याय योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करे...मजदूरों के लाभ के लिए बनाई गई योजनाओं को प्रत्येक मजदूर तक पहुंचाने का संकल्प लेकर कार्य करने इंटक कॉंग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की रही हैं।और आने वाले चुनाव में हम पुनः कॉंग्रेस पार्टी का परचम लहराएंगे ..
संसदीय सचिव विधायक रेखचन्द जैन ने अपने उद्बोधन में कहा,मैंने हमेशा संस्थाओं और सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण के खिलाफ हो रहे संघर्ष के लिए मजदूर भाइयों का पुरजोर साथ दिया हूं.. और आगे भी मजदूर भाइयों के हित की लड़ाई लड़ने हमेशा तैयार था हूं और रहूंगा..हमारे प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने मजदूरों के हित व ज्वलंत मुद्दों को लेकर हमेशा गम्भीर रहे हैं उन्होंने हमारे श्रमिकों के लिए मजदूरों हितैसी विभिन्न योजनाएं व कई सौगात भी दी है..यही श्रमिक संगठनों की एकजुटता के कारण केंद्र सरकार ने भी कृषि बिल को वापस लिया था।कांग्रेस पार्टी और इंटक पूरी मजबूती के साथ आगे भी केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करती रहेगी और छत्तीसगढ़ सहित केंद्र में फिर एक बार पूर्ण बहुमत से हमारी कॉंग्रेस सरकार बनेगी...
इंटक कॉंग्रेस की संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की आयोजित सभा को जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य सहित इंटक कॉंग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान बसंजय कुमार सिंह राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष इंटक, आशीष यादव राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश महामंत्री इंटक, ए के सिंह सचिव MMWU सचिव किरंदुल, के शाही कुमार हैदराबाद इंटक, एल पी रमेश हैदराबाद इंटक, एल रमेश प्रदेश वरिष्ठ सचिव इंटक,जया कश्यप, पुष्पलता साहू प्रदेश सचिव इंटक,मनदास कश्यप अध्यक्ष SSU नगरनार इंटक,विनयेन्द्र नाथ मैथ्यूज़ सचिव SSU नगरनार सहित इंटक कॉंग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे...