CG में बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बुजुर्ग : इस बेबस पिता की नहीं सुन रहा कोई फरियाद, 10 महीने पहले पुणे गया लेकिन अब तक नहीं लौटा घर, जानिए क्या है पूरा मामला....

छत्तीसगढ़ का ये पिता अपने गुमशुदा बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा है। दरअसल छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से पुणे महाराष्ट्र मजदूरी करने गया एक युवक लापता हो गया है। युवक के बुजुर्ग पिता बीते 8 महीनों से उसे खोजने की जद्दोजहद में लगे हुए है।

CG में बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बुजुर्ग : इस बेबस पिता की नहीं सुन रहा कोई फरियाद, 10 महीने पहले पुणे गया लेकिन अब तक नहीं लौटा घर, जानिए क्या है पूरा मामला....
CG में बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बुजुर्ग : इस बेबस पिता की नहीं सुन रहा कोई फरियाद, 10 महीने पहले पुणे गया लेकिन अब तक नहीं लौटा घर, जानिए क्या है पूरा मामला....

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ का ये पिता अपने गुमशुदा बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा है। दरअसल छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से पुणे महाराष्ट्र मजदूरी करने गया एक युवक लापता हो गया है। युवक के बुजुर्ग पिता बीते 8 महीनों से उसे खोजने की जद्दोजहद में लगे हुए है। युवक की खोज खबर नहीं मिलने पर उन्होंने थाने में भी शिकायत की और अपने बेटे को ढूंढ निकालने के लिए प्रशासन से फ़रियाद की, लेकिन आज दस महीने बाद भी सुभाष की कोई खोज खबर नहीं है। अब बुजुर्ग पिता खैरागढ़ के सभी सार्वजनिक स्थानों पर रहस्यमयी ढंग से गायब हुए अपने बेटे की गुमशुदगी के पोस्टर चिपका रहे है।

जानकरी के मुताबिक बुजुर्ग का नाम बिरझु चंदेल है जो की खैरागढ़ के पिपरिया के गांव का रहने वाला है, लगभग 10 माह पूर्व बिरझु का बेटा सुभाष चंदेल (उम्र 28 साल) मज़दूरी करने पुणे गया और फिर अभी तक वापस नहीं आया है। सुभाष से बात नहीं होने और उसकी कोई खोज खबर नहीं मिलने पर बिरझु ने थाने में शिकायत की और अपने बेटे को खोजने की फ़रियाद प्रसासन से की, लेकिन आज दस महीने बाद भी सुभाष की कोई खोज खबर नहीं मिलने पर अब उसके पिता बिरझु खैरागढ़ के सभी सार्वजनिक स्थानों पर रहस्यमयी ढंग से ग़ायब हुए अपने पुत्र के लिये पोस्टर चिपका रहे है।