CG- सट्टा संचालकों पर कार्रवाई: दुर्ग से दुबई तक फैला महादेव सट्टा ऐप का नेटवर्क, गिरोह के सरगना सहित 7 पकड़े गए, 2.47 लाख कैश, 6 लैपटॉप, 10 मोबाइल जब्त.....

Chhattisgarh Crime, Action on Bookies, Mahadev Satta App network spread from Durg to Dubai, 7 arrested including gang leader, 2.47 lakh cash, 6 laptops, 10 mobiles seized, Bilaspur: आनलाईन सटटा संचालकों (महादेव एप) पर तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। अंतर्जिला रैकेट संचालक सहित छः अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली जिले से सटटा संचालक जुड़े हुये थे। मुख्य सरगना को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 247000 रू साथ ही 06 नग लैपटॉप, 10 नग मोबाईल को जप्त किया गया है। जप्त मोबाईल एवं लैपटॉप की कीमत चार लाख पचास हजार कुल सात लाख मशरूका जप्त किया गया है। मुख्य आरोपी से प्राप्त बैंक खाते में स्थित एक लाख पांच हजार की रकम सीज कराने हेतु पत्राचार किया गया।

CG- सट्टा संचालकों पर कार्रवाई: दुर्ग से दुबई तक फैला महादेव सट्टा ऐप का नेटवर्क, गिरोह के सरगना सहित 7 पकड़े गए, 2.47 लाख कैश, 6 लैपटॉप, 10 मोबाइल जब्त.....
CG- सट्टा संचालकों पर कार्रवाई: दुर्ग से दुबई तक फैला महादेव सट्टा ऐप का नेटवर्क, गिरोह के सरगना सहित 7 पकड़े गए, 2.47 लाख कैश, 6 लैपटॉप, 10 मोबाइल जब्त.....

Chhattisgarh Crime, Action on Bookies, Mahadev Satta App network spread from Durg to Dubai, 7 arrested including gang leader, 2.47 lakh cash, 6 laptops, 10 mobiles seized

 

Bilaspur: आनलाईन सटटा संचालकों (महादेव एप) पर तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। अंतर्जिला रैकेट संचालक सहित छः अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली जिले से सटटा संचालक जुड़े हुये थे। मुख्य सरगना को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 247000 रू साथ ही 06 नग लैपटॉप, 10 नग मोबाईल को जप्त किया गया है। जप्त मोबाईल एवं लैपटॉप की कीमत चार लाख पचास हजार कुल सात लाख मशरूका जप्त किया गया है। मुख्य आरोपी से प्राप्त बैंक खाते में स्थित एक लाख पांच हजार की रकम सीज कराने हेतु पत्राचार किया गया।

 

थाना तोरवा को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक देवरीखुर्द बूटापारा सड़क किनारे स्थित मकान में महादेव एप के जरिये आनलाईन सटटा खिलवाने का कार्य कर रहे है। सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना तोरवा से पुलिस टीम का गठन कर मौके पर स्थित मकान पर रेड कार्यवाही की गई। जहां पर तीन युवक को लैपटाप तथा मोबाईल के जरिये सटटा चलाते रंगे हाथ पकड़ा गया।

 

सटटा संचालक युगल साहू, चंदन साहू तथा हेमराज निषाद को को आनलाईन सटटा खिलाते पकडा गया। जहां आरोपियों के कब्जे से तीन नग लैपटांप तथा मोबाईल एवं नगद रकम जप्त की गई तथा युगल साहू ने बताया कि जिला दुर्ग निवासी मनीष सोनवानी के द्वारा आनलाईन सटटा चलाने हेतु लैपटाप एवं आईडी दिया गया है जो स्वयं भी दुर्ग में आनलाईन सटटा चलाता है तथा उसके द्वारा बिलासपुर के अलावा ग्राम जलबांधा में अन्य युवको को भी लैपटांप एवं मोबाईल लेकर सटटा चलाया जा रहा है। 

इस सूचना पर थाना तोरखा से पुलिस टीम दुर्ग पहुंचकर रेड कार्यवाही की जहां से मनीष सोनवानी को लैपटॉप में सटटा चलाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया तथा उसके द्वारा बताये जाने पर अन्य आरोपी चिरंजीव निषाद पिता नंदकुमार निषाद, अनिल कुमार निषाद पिता शिवकुमार निषाद, खोमलाल वर्मा पिता दुर्याधन वर्मा को भी लैपटाप तथा मोबाईल के माध्यम ये सटटा खिलाते पकड़ा गया। सभी आरोपियों के विरूद्ध 4 (क) सटटा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। तथा सटटा खिलाने में प्रयुक्त इलेक्ट्रिानिक डिवाईस तथा नगद रकम जप्त किया गया।

 

आरोपियों की लिस्ट

 

 01. युगल साहू पिता शिव शंकर साहू उम्र 26 वर्ष साकिन जरहागांव बाजारपारा थाना जरहागांव जिला मुंगेली 

 

02. चंदन साहू पिता गंगाराम साहू उम्र 26 वर्ष साकिन धरमपुरा मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली 

 

03. हेमराज निषाद पिता अजय कुमार निषाद उम्र 24 वर्ष साकिन अरसी थाना बोरी जिला दुर्ग 

 

04. मनीष सोनवानी पिता नारायण सोनवानी मउ 23 वर्ष साकिन लिटिया थाना बोरी जिला दुर्ग 

 

05. चिरंजीव निषाद पिता नंद कुमार निषाद उम्र 22 वर्ष साकिन दबलघोर थाना बेरला जिला बेमेतरा 

 

06. अनिल कुमार निषाद पिता शिव कुमार निषाद उम्र 24 वर्ष साकिन ग्राम अरसी थाना बोरी जिला दुर्ग 

 

07. खोम लाल वर्मा पिता दुर्योधन वर्मा उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम लिटिया थाना बोरी जिला दुर्ग