कवर्धा बवाल BIG NEWS: कवर्धा में उपद्रव फैलाने और तोड़फोड़ करने वाले लगभग 70 लोगों की पहचान.... 59 लोगों की हुई गिरफ्तारी.... IG का बड़ा बयान.... उपद्रव फैलाने अलग-अलग जिलों से आए थे कवर्धा.... भाजपा दल आज पहुंचेगा कवर्धा.....

कवर्धा बवाल BIG NEWS: कवर्धा में उपद्रव फैलाने और तोड़फोड़ करने वाले लगभग 70 लोगों की पहचान.... 59 लोगों की हुई गिरफ्तारी.... IG का बड़ा बयान.... उपद्रव फैलाने अलग-अलग जिलों से आए थे कवर्धा.... भाजपा दल आज पहुंचेगा कवर्धा.....

कवर्धा। कवर्धा में उपद्रव फैलाने और तोड़फोड़ करने वाले अब तक लगभग 70 लोगों की पहचान की गई। 59 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वीडियो को देखकर पहचान करने की कार्यवाही जारी है। कबीरधाम जिले में उपद्रव फैलाने, शांति व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से कवर्धा आए थे। कवर्धा में हिन्दू विश्व परिषद द्वारा मंगलवार को आयोजित कवर्धा बंद और धरना प्रदर्शन के बाद हुए हिंसात्मक हमले में शामिल 59 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। वीडियो फुटेज देखकर इस घटना में शामिल लगभग 70 लोगों की पहचान कर ली गई है। 


आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा वीडियो फुटेज देखकर इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। बतादे की कवर्धा शहर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कलेक्टर द्वारा शहर में धारा 144 लागू किया गया है।  इसके बाद भी हिन्दू विश्व परिषद के तले मंगलवार को  कवर्धा बंद और धरना प्रदर्शन  का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शामिल होने के लिए जिले के अलावा बाहरी जिले राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली, धमतरी, रायपुर से लोगों की भीड़ पहुचीं थी। इनके द्वारा उग्र प्रदर्शन व उपद्रव,तोड़फोड़ से शहर में शांति, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ी है। 


कवर्धा बंद के दौरान कवर्धा के चिन्हाकित वार्डों में उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ की गई। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा द्वारा कवर्धा बंद प्रदर्शन के बाद उग्र होती भीड़ को काबू करने के लिए कवर्धा शहर में तत्काल आगामी आदेश तक कर्फ्यू लगा दी गई है। शहर में लागू धारा 144 को तोड़ने वाले, शहर में उपद्रव और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले सभी दोषी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। इस घटना में शामिल सभी व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। शहर के सभी उन वार्डों की वीडियो ग्राफी और फ़ोटो ग्राफी कराई जा रही है।

 

    
भाजपा दल आज कवर्धा पहुँचेगा

 

कवर्धा में उत्पन्न अप्रिय स्थिति में घायल भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने विधानसभा नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक , महामंत्री नारायण चंदेल ,कृष्ण मूर्ति बाँधी व अन्य पदाधिकारी आज कवर्धा पहुँचेंगे। आज सुबह 10 बजे भाजपा दल कवर्धा के लिए रवाना होगा। भाजपा दल अपने घायल कार्यकर्ताओं व उनके परिवार जनों से मुलाकात करेंगे। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज एक प्रतिनिधिमंडल के साथ कवर्धा प्रवास पर रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक , नारायण चंदेल सहित वरिष्ट विधायक व नेतागण रहेंगे। 11:30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 1:30 बजे कवर्धा पहुंचेंगे।प्रतिनिधि मंडल कवर्धा के हालात का जायजा लेंगे व इस संबंध में चर्चा  भी करेंगे।