CG दिल दहला देने वाली वारदात: 10वीं के छात्र की हत्या.... देर रात तक घर में पढ़ाई कर रहा था 10वीं का स्टूडेंट.... सुबह एक किमी दूर खून से लथपथ मिली लाश.... धारदार हथियार से मर्डर......

CG दिल दहला देने वाली वारदात: 10वीं के छात्र की हत्या.... देर रात तक घर में पढ़ाई कर रहा था 10वीं का स्टूडेंट.... सुबह एक किमी दूर खून से लथपथ मिली लाश.... धारदार हथियार से मर्डर......


सूरजपुर। जिले में एक 10वीं के छात्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मामला जयनगर थानांतर्गत लटोरी चौकी के बृजनगर गांव का है। छात्र देर रात तक घर में पढ़ाई कर रहा था। सुबह उसके घरवालों को घर से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में खून से लथपथ लाश मिली है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की भी मदद ली है। बृजनगर निवासी रितिक राजवाड़े (15) पिता राजेंद्र प्रसाद राजवाड़े कक्षा 10वीं का छात्र था। 

 

 

लटेरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। हत्यारों की खोजबीन के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन के लिए फॉरेंसिक की टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग हासिल नहीं हो सका। 

 

 

बृजनगर निवासी रितिक राजवाड़े यूवी संस्कार स्कूल में पढ़ाई करता था। शुक्रवार रात वह रोज की तरह पढ़ाई कर रहा था। रात करीब 11 बजे उसे पढ़ाई करता छोड़ परिजन सोने के लिए चले गए। इसी दौरान अचानक वह लापता हो गया। सुबह करीब 3 बजे जब परिजनों की आंख खुली तो रितिक के कमरे का दरवाजा खुला देख अंदर गए।

 

 

कमरे में रितिक नहीं था। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन में घर से करीब 1 किमी दूर उसकी खून से लथपथ लाश झाड़ियों के बीच मिली है। परिजनों को रितिक के गले और माथे पर किसी धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं।